विज्ञापन

250 ग्राम खोया से आराम से बनेंगे '46 गुलाब जामुन', स्वाद और बचत एक साथ, ये रही रेसिपी Video

खोया वाले गुलाब जामुन खाने का मन है? नीचे बताई गई ये रेसिपी न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि खाने में भी लाजवाब है.

250 ग्राम खोया से आराम से बनेंगे '46 गुलाब जामुन', स्वाद और बचत एक साथ, ये रही रेसिपी Video
मावा के गुलाब जामुन बनाने की विधि क्या है?
NDTV

रक्षाबंधन बस आने ही वाला है, अगर आप भी इस साल घर पर स्वादिष्ट मिठाई बनाने की सोच रहे हैं, तो इस बार मावा वाले गुलाब जामुन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस रेसिपी की खास बात ये है कि आप 250 ग्राम मावा से आराम से 46 गुलाब जामुन बना लेंगे, जो खाने में नरम, रस से भरपूर और मुंह में आसानी से घुल जाएंगे. अगर आपने भी आज तक यही सोचकर गुलाब जामुन नहीं बनाए हैं कि इन्हें बनाना मुश्किल है, तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ें.

हाल ही में डिजिटल क्रिएटर रीता ने अपने यूट्यूब चैनल @RitaAroraRecipes पर इसकी आसान रेसिपी शेयर की है.

देखिए वीडियो...

खोया वाले गुलाब जामुन बनाने का तरीका क्या है?

सामग्री:

चाशनी के लिए

  • चीनी (2.5 कप)
  • पानी (2.5 कप)
  • इलायची पाउडर (½ छोटा चम्मच)
  • गुलाब जल (½ छोटा चम्मच)

गुलाब जामुन के लिए

  • सॉफ्ट मावा (250 ग्राम)
  • पनीर (100 ग्राम)
  • मैदा (60 ग्राम)
  • बेकिंग पाउडर (1 चुटकी)
  • तलने के लिए तेल

गुलाब जामुन बनाने का आसान तरीका:

  1. एक कड़ाही में चीनी और पानी डालें और तब तक पकाएं जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए.
  2. उबाल आने के बाद 2 से 3 मिनट और पकाएं, लेकिन ध्यान रखें कि चाशनी में एक तार नहीं बनना चाहिए.
  3. गैस बंद करके इसमें इलायची पाउडर और गुलाब जल मिलाएं.
  4. अब पनीर को बारीक कद्दूकस कर लें, एक बड़े बर्तन में मावा, पनीर, मैदा और एक चुटकी बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  5. हथेलियों की मदद से इसे तब तक मसलें जब तक मिश्रण पूरी तरह स्मूद न हो जाए.
  6. तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लें और बिना किसी दरार के चिकनी गोल बॉल्स बना लें.
  7. एक गहरी कढ़ाई में तेल गर्म करें और कम आंच पर गुलाब जामुन डालें और धीरे-धीरे सुनहरा भूरा होने तक तलें.
  8. तले हुए गर्म गुलाब जामुन को तुरंत हल्की गर्म चाशनी में डाल दें.
  9. ऐसा करने से वे अच्छी तरह रस सोखेंगे और अंदर तक जूसी बनेंगे. 
  10. गुलाब जामुन को कम से कम 2 से 3 घंटे चाशनी में रहने दें ताकि वे पूरी तरह रस से भर जाएं. 
  11. अब तैयार गुलाब जामुन को कटे हुए पिस्ता या बादाम डालकर गार्निश करें.

इसे भी पढ़ें: काशी की गलियों से एक्ट्रेस भाग्यश्री के किचन तक पहुंचा निमोना, देखें रेसिपी वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gulab Jamun, How To Make Gulab Jamun, How To Make Gulab Jamun At Home, Festival Recipes, Raksha Bhandhan Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com