विज्ञापन

अंडे और चिकन से भी ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है इन 5 सस्ते सीड्स में, रोजाना खाने से मिलते हैं ये बड़े फायदे

High Protein Seeds: अगर आप भी वेजिटेरियन हैं और प्रोटीन की पूर्ति के लिए हेल्दी ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो अपनी डाइट में इन 5 हाई प्रोटीन सीड्स को शामिल कर सकते हैं.

अंडे और चिकन से भी ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है इन 5 सस्ते सीड्स में, रोजाना खाने से मिलते हैं ये बड़े फायदे
High Protein Seeds: प्रोटीन के लिए कौन से बीज खाएं.

High Protein Seeds: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी माना जाता है. क्योंकि ये  शरीर के ऊतकों की मरम्मत और निर्माण में मदद करता है. लेकिन जब भी प्रोटीन का जिक्र होता है सबसे पहला नाम अंडा और चिकन का आता है. लेकिन इसका मतलब तो ये नहीं कि वेजिटेरियन लोग प्रोटीन की कमी को दूर नहीं कर सकते हैं. जी हां आपने सही सुना. आज हम आपको अंडे और चिकन से भी ज्यादा ताकतवर सीड्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप डाइट में आसानी से शामिल कर सकते हैं. 

प्रोटीन के लिए कौन से सीड्स खाएं- (Protein Ke Liye Kaun Se Seeds Khaye)

1. कद्दू के बीज-

कद्दू के बीजों में प्रोटीन के साथ-साथ आयरन, मैग्नीशियम और जिंक भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो खून की कमी को दूर, हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है.

कैसे खाएं- कद्दू के बीज को आप रोस्ट करके स्नैक्स, सलाद, स्मूदी में मिलाकर खा सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

2. सूरजमुखी के बीज-

सूरजमुखी के बीज प्रोटीन के साथ विटामिन E से भी भरपूर होते हैं, जो स्किन के लिए भी काफी अच्छे माने जाते हैं.

कैसे खाएं- सूरजमुखी के बीज को आप सीधा खा सकते हैं या सलाद और सूप में मिला सकते हैं.

3. तिल के बीज-

तिल के बीजों में प्रोटीन और कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप इनका सेवन कर सकते हैं.

कैसे खाएं- तिल के बीज को रोस्ट करके सलाद, स्नैक्स में डालकर खा सकते हैं. इतना ही नहीं इसके लड्डू, तिलकुट या चटनी भी बनाई जा सकती है. 

4. चिया सीड्स-

प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चिया सीड्स को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसके सेवन से वजन को घटाने में भी मदद मिल सकती है.

कैसे खाएं- चिया सीड्स को आप सलाद, स्मूदी या दही में मिलाकर खा सकते हैं.

5. फ्लैक्स सीड्स- 

प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए फ्लैक्स सीड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसमें प्रोटीन ही नहीं ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं. 

कैसे खाएं- फ्लैक्स सीड्स को स्मूदी, ओट्स या सूप में मिलाकर खा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: प्रोटीन और पोषण से भरपूर है मेथी पनीर ज्वार पराठा, नोट करें रेसिपी

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com