विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2025

बिस्तर में जाने से पहले गुनगुने पानी के साथ खा लें 2 लौंग, सुबह उठते ही जो होगा आप सोच भी नहीं सकते

Benefits Of 2 Cloves: किचन में मौजूद लौंग को सेहत के लिए वरदान से कम नहीं माना जाता है. अगर आप रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ 2 लौंग खाते हैं तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

बिस्तर में जाने से पहले गुनगुने पानी के साथ खा लें 2 लौंग, सुबह उठते ही जो होगा आप सोच भी नहीं सकते
Benefits Of 2 Cloves: रात को सोने से पहले लौंग खाने के फायदे.

Benefits Of Eating 2 Cloves In Hindi: भारतीय मसाले न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करते हैं बल्कि, सेहत के लिए भी कमाल माने जाते हैं. आज हम जिस मसाले की बारे में बात कर रहे हैं उसे कई तरह से सेहत के लिए इस्तेमाल किया जाता है. जी हां आपने सही गेस किया हम बात कर रहे हैं लौंग की. आयुर्वेद में लौंग को जड़ी-बूटी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. लौंग में पाया जाने वाला यूजेनॉल तनाव और पेट की बीमारियों से बचाने में मददगार माना जाता है. इसमें विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, विटामिन बी6, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, मैंगनीज़, आयरन जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई  समस्याओं से बचाने में मददगार हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को और कैसे करना चाहिए इसका सेवन. 

लौंग खाने के फायदे- (Long Khane Ke Fayde)

1. दांत-

लौंग को दांत दर्द, मसूड़ों में दर्द, मसूड़ों में सूजन या पायरिया के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. दांत दर्द के लिए आप इसके तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. लगातार कुछ दिन तक रात में सोने से 2 लौंग को गुनगुने पानी के साथ लेने से दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन में राहत मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें- सुबह उठते ही बासी मुंह चबा लें ये हरी पत्तियां, इन 4 समस्याओं से झट से मिलेगा आराम 

Latest and Breaking News on NDTV

2. सर्दी-खांसी-

बदलते मौसम में एक समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती हैं वो है सर्दी-खांसी की. अगर आप भी इससे बचना चाहते हैं, तो रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ 2 लौंग का सेवन कर सकते हैं. लौंग की तासीर गर्म होती है जो सर्दी-खांसी से राहत दिला सकता है.

3. स्किन-

लौंग में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी पाए जाते हैं, अगर आप रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ खाते हैं तो इससे मुंहासे जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है.

4. कब्ज-

कब्ज से राहत के लिए आप लौंग का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इसमें पाचन एंजाइमों को बढ़ाकर और आंतों की गतिशीलता को बढ़ाकर कब्ज को दूर करने वाले गुण होते हैं. रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ लौंग खाने से पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है. 

धूम्रपान करने वालों को खांसी की दिक्कत क्यों होती है?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
These 4 Problems Get Rid Of If You Eat 2 Cloves With Lukewarm Water At Nght, 4 Log Laung Kyu Khaye Raat Mein Laung, Is Clove Good For Health, Can I Eat 2 Clove At Night, Eating 2 Colves Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com