जी हां, ‘दी हार्ट एप’ से पता लगाएं दिल की बीमारी के लक्षण

जी हां, ‘दी हार्ट एप’ से पता लगाएं दिल की बीमारी के लक्षण

नई दिल्ली:

अगर आपको भी दिल की बीमारियां हैं, तो अब आप एक एप के जरिए इन बीमारियों का पता लगा सकते हैं। मैक्स हार्ट इंस्टीट्यूट के सीनियर हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर राजीव राठी ने एक ऐसा एप बनाया है, जिससे लोग घर बैठे अपनी दिल की बीमारियों के बारे में पता लगा सकेंगे।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के अनुसार 2020 तक 1/3 लोगों की मृत्यू दिल की बीमारी के कारण होगी। अगर बीमारी के लक्षणों की पहचान कर सही समय पर इसका इलाज शुरू कर दिया जाए, तो अधिकतर मरीजों की जान बचाई जा सकती है। 

ऐसा देखा गया है कि अक्सर मरीज दिल की बीमारियों के लक्षणों को समझ नहीं पाते। जब वे डॉक्टर के पास पहुंचते हैं तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। कई बार तो दिल की मांसपेशियां भी हमेशा के लिए मृत हो जाती हैं।

गूगल प्ले स्टोर से ‘दी हार्ट एप’ को डाउनलोड कर बड़ी ही आसानी से अह दील की बीमारी के लक्षणों को पहचाना जा सकता है। तो देर किस बात की अभी अपने मोबइल पर ये एप डाउनलोड करके पता लगाएं कि कहीं आपको भी तो दिल की बीमारियां तो नहीं।
 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)