विज्ञापन

क्या टमाटर को सिर्फ सादे पानी से धोना काफी है?

रोज खाए जाने वाले टमाटर को क्या आप भी सिर्फ पानी से धोते हैं? ये गलती सेहत पर पड़ सकती है भारी, जानें सही तरीका.

क्या टमाटर को सिर्फ सादे पानी से धोना काफी है?
टमाटर के दाग कैसे हटाए?
NDTV

रसोई में टमाटर का इस्तेमाल लगभग हर रोज होता है कभी सब्जी में स्वाद बढ़ाने के लिए, तो कभी सलाद की प्लेट सजाने के लिए. हम अक्सर मानते हैं कि नल के पानी के नीचे टमाटर धो लेने से वह पूरी तरह साफ हो जाते हैं, लेकिन सच तो यह है कि यह आदत सिर्फ ऊपरी धूल-मिट्टी ही हटा पाती है, कीटनाशकों पर इसका कोई असर नहीं होता.

जब ये टमाटर बाजार से होकर हमारी रसोई तक पहुंचते हैं, तो इन खतरनाक रसायनों की एक परत उन पर चिपकी रह जाती है. अब आप सोच रहे होंगे कि फिर कैसे साफ करें? 

टमाटर खाने से पहले उन्हें धोने का तरीका

अगर आप केमिकल-फ्री टमाटर खाना चाहते हैं, तो नमक का पानी आपके बहुत काम आएगा. यह तरीका टमाटर की त्वचा पर जमे जिद्दी रसायनों को ढीला करने और हटाने में बेहद मददगार है. इसे इस्तेमाल करने का तरीका बेहद आसान है,

  • एक बर्तन में एक लीटर पानी लें.
  • उसमें एक छोटी चम्मच नमक अच्छी तरह मिला लें.
  • अब टमाटरों को इस पानी में 15 से 20 मिनट के लिए पूरी तरह डुबोकर छोड़ दें.
  • इतने समय में नमक का पानी टमाटर की सतह पर जमे हानिकारक अवशेषों को तोड़ने का काम शुरू कर देता है.

धोने के बाद क्या करें?

  1. अच्छी तरह से धोने के बाद टमाटरों को उस पानी से बाहर निकाल लें.
  2. इसके बाद उन्हें साफ बहते पानी के नीचे रखें और उंगलियों से हल्का-हल्का रगड़कर उन पर लगी बाकी गंदगी साफ कर लें.
  3. पकाने या काटने से पहले किसी सूती कपड़े या किचन टॉवल की मदद से उन्हें अच्छी तरह पोंछकर सुखा लें.
  4. अगर आप चाहें तो इन्हें गर्म पानी में थोड़ा उबालकर छिलका भी उतार सकते हैं, जो सेहत के लिहाज से और भी सुरक्षित विकल्प है.

Watch Video: 

इसे भी पढ़ें: ब्रिक्स सम्‍मिट में देसी स्‍वाद का जलवा, विदेशी मेहमानों को तोहफे में मिले बिहार के सत्तू-मखाना और ओडिशा की कॉफी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tomatoes, Cleaning Tips, Kitchen Hacks, Tomato Ko Kaise Store Kare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com