अगर आपको एक किलो नींबू के लिए 850 रुपये चुकाने पड़ें, तो क्या आप शिकंजी पीने की हिम्मत करेंगे? सुन कर ही पसीने छूट गए न. लेकिन नॉर्वे में रहने वाले एक भारतीय विनोद के साथ रोज यही होता है. उन्होंने सोशल मीडिया पर वहां की सब्जियों के दाम क्या शेयर किए, इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है.
विनोद का कहना है कि बरसों नॉर्वे में रहने के बाद भी जब वह सुपरमार्केट जाते हैं, तो वहां के दाम देखकर उनकी आंखें फटी की फटी रह जाती हैं. जरा इस रेट लिस्ट पर नजर डालिए- वहां ऑर्गेनिक नींबू करीब 850 रुपये किलो है, टमाटर 680 रुपये किलो बिक रहा है और एक अदद खीरे की कीमत 300 रुपये है.
भारत से 8 गुना दाम ज्यादा
अब जरा अपने भारत की बात करें. हमारे यहां अमूमन नींबू 90 से 110 रुपये, टमाटर 60 से 80 रुपये किलो और खीरा 20-30 रुपये का एक मिल जाता है. यानी नॉर्वे के मुकाबले भारत में सब्जियां लगभग आठ गुना सस्ती हैं. विनोद ने एक गहरी बात कही कि नॉर्वे में लोगों की सैलरी भारत से आठ गुना ज्यादा नहीं है, फिर भी हम भारतीय हमेशा रोना रोते रहते हैं. लेकिन खेल सिर्फ महंगाई का नहीं है. विनोद ने पूछा- "क्या भारत में हम अपने अन्नदाताओं को उनकी मेहनत का सही दाम दे रहे हैं? क्या हम अपने किसानों के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं?"
Even after living in Norway for years, it still surprises me every time I visit the butikk 😊🇳🇴
— Vinod (@turiyatman) September 29, 2026
These are the daily prices of groceries:
Organic lemon: ₹850/kg, tomato: ₹680/kg, cucumber: ₹300 each 😳
In India's metros, lemons can cost around ₹90–₹110/kg, tomatoes… pic.twitter.com/JeLxob8dkK
वायरल पोस्ट पर लोगों ने दे डाली नसीहत
इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और लोग खुलकर अपनी राय रख रहे हैं. एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "किसानों को तो मिट्टी के भाव मिलता है, शहरों में लोग जेब कटवाते हैं और मलाई सिर्फ बिचौलिए खाते हैं जिन्हें नेताओं का प्रश्रय हासिल है." वहीं दूसरे ने नसीहत दी कि भाई, पहले दोनों देशों की प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) का अंतर तो देख लो.
तीसरे यूजर ने विनोद की तारीफ करते हुए कहा कि अक्सर विदेश जाने वाले भारतीय वहां की महंगाई और भारत के सस्तेपन की तारीफ करते हैं, लेकिन कोई इस कड़वे सच को नहीं देखना चाहता कि भारत में ये सस्तापन दरअसल हमारे किसानों और डिलीवरी बॉयज के शोषण की कीमत पर मिल रहा है.
यह भी पढ़ें : बेंगलुरु में IT प्रोफेशनल महिला चला रही ऑटो, फर्राटेदार अंग्रेजी सुन कस्टमर बोला- इस कहानी ने तो दिल छू लिया
यह भी पढ़ें : जंक फूड की आदत छुड़ाना चाहता था पिता, माउस से किया बेटी का फेक 'अल्ट्रासाउंड'; पेट में कीड़े देख रो पड़ी बच्ची
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं