विज्ञापन

तरबूज का छिलका अब नहीं जाएगा कूड़े में! इन 5 जबरदस्त रेसिपी से बनाएं टेस्टी, हेल्दी और जीरो-वेस्ट डिशेज

Watermelon Rind Recipes: क्या आप भी तरबूज के छिलके फेंक देते हैं? अगर हां, तो रुक जाइए... यहां हम आपको उन छिलकों से बनने वाली 5 शानदार रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं.

तरबूज का छिलका अब नहीं जाएगा कूड़े में! इन 5 जबरदस्त रेसिपी से बनाएं टेस्टी, हेल्दी और जीरो-वेस्ट डिशेज
Watermelon Rind Recipes: तरबूज के छिलके से बनने वाली 5 आसान और टेस्टी रेसिपी.

Watermelon Peel Uses: गर्मी आते ही हर घर में तरबूज की एंट्री हो जाती है. ठंडा-ठंडा, रसदार तरबूज शरीर को हाइड्रेट रखने का सबसे आसान और स्वादिष्ट तरीका है. लेकिन ज्यादातर लोग इसका लाल हिस्सा खाकर छिलका सीधे कूड़े में फेंक देते हैं. क्या आप जानते हैं कि तरबूज का छिलका भी उतना ही काम का होता है? इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स अच्छी मात्रा में होते हैं, जो पाचन और स्किन के लिए फायदेमंद हैं. अगर थोड़ा सा क्रिएटिव हो जाएं, तो यही छिलका कई स्वादिष्ट डिशेज में बदल सकता है. इससे न सिर्फ आपका खाना हेल्दी बनेगा, बल्कि आप जीरो-वेस्ट किचन भी बना पाएंगे. आइए जानते हैं ऐसी 5 आसान और टेस्टी रेसिपी, जिन्हें आप घर पर ट्राई कर सकते हैं.

तरबूज के छिलकों से बना सकते हैं ये टेस्टी डिशेज | Make These Tasty Dishes Using Watermelon Rinds 

1. तरबूज के छिलके की सब्जी

यह एक बेहद आसान और देसी स्टाइल रेसिपी है. छिलके का हरा सख्त हिस्सा हटा दें और सफेद हिस्से को छोटे टुकड़ों में काट लें. सरसों, जीरा, लहसुन और मसालों के साथ इसे पकाएं. स्वाद में लौकी जैसी लगती है और रोटी के साथ बढ़िया लगती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में सिर्फ 50 रुपये में पेटभर खाना! ये 7 जगहें जान लीं तो महंगे रेस्टोरेंट भूल जाएंगे

2. तरबूज छिलका अचार

अगर आपको अचार पसंद है, तो ये रेसिपी आपके लिए है. छिलके को पतले टुकड़ों में काटकर नमक, हल्दी, सरसों का तेल और मसालों के साथ मिलाएं. धूप में 2-3 दिन रखें. खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

3. तरबूज छिलका मुरब्बा

मीठा पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट. छिलके को चीनी की चाशनी में धीमी आंच पर पकाएं, इलायची डालें और ठंडा होने दें. यह एक हेल्दी मिठाई का विकल्प है, जिसमें फाइबर भी भरपूर होता है.

ये भी पढ़ें: 2 मिनट में पता करें अंडा ताजा है या खराब! जानिए सबसे आसान और सटीक तरीके

4. तरबूज छिलका जूस-स्मूदी

गर्मी में ठंडक देने वाला हेल्दी ड्रिंक. छिलके को मिक्सी में पुदीना, नींबू और थोड़ा शहद डालकर ब्लेंड करें. डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है.

5. तरबूज छिलका पराठा

कुछ नया और अलग ट्राई करना है तो ये बेस्ट है. छिलके को कद्दूकस करके आटे में मिलाएं, मसाले डालें और पराठा बेलकर सेक लें. यह हेल्दी और टेस्टी दोनों है, खासकर बच्चों के लिए.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com