Ravindra Jadeja Statement After Being Player of The Match: आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लखनऊ में खेला गया. जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम लक्ष्य का बचाव करते हुए 40 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही. मैच के हीरो 37 वर्षीय अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) रहे. जिन्होंने टीम के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 148.28 की स्ट्राइक रेट से 43 रनों की नाबाद जुझारू अर्धशतकीय पारी खेली. उसके बाद गेंदबाजी में 7.20 की इकॉनमी से 29 रन खर्च करते हुए एक विकेट भी चटकाया. जडेजा के शिकार विपक्षी टीम के विध्वंसक बल्लेबाज निकोलस पूरन (22) बने.
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आरआर की जीत में जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से नवाजा गया. जिसके बाद उन्होंने अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा, 'प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड पाकर काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं. इस अवॉर्ड को मैं गुजरात की एजुकेशन मिनिस्टर (रवींद्र जडेजा की वाइफ रिवाबा जडेजा) को डेडिकेट करना चाहता हूं. मैच से पहले उन्होंने कल मुझसे कहा था कि मेरा प्रदर्शन अच्छा रहेगा और मैं अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहा.'
लखनऊ की पिच के बारे में बात करते हुए जडेजा ने कहा, 'बल्लेबाजी करने के लिए विकेट आसान नजर नहीं आ रही थी. गेंद सीम और स्विंग हो रही थी. ऐसे में जितना लंबा हो सके, उतने देर तक क्रीज पर टिके रहना चाहता था. टी20 क्रिकेट में आपके पास आखिरी के ओवर में काफी रन बनाने का अवसर होता है. हमने वही किया.'
जडेजा ने कहा, 'मुझे अपने स्ट्रेंथ पर भरोसा था. मैं अपने पार्टनर से भी यहीं कह रहा था कि इंतजार करो फिर उसके बाद गेंदबाज पर अटैक करो. जहां तक निकोलस पूरन के विकेट का सवाल है, तो वह मेरी पॉकेट में हैं. मेरे दिमाग में ऐसा ख्याल आया और वही चीज मैंने किया. गेंद ग्रिप हो रही थी. स्लो बॉल डालने पर थोड़ी रुककर आ रही थी. जिससे मुझे काफी मदद मिली.'
यह भी पढ़ें- W,W,W: जोफ्रा आर्चर ने बदल दिया राजस्थान रॉयल्स का इतिहास, सबसे बड़ा रिकॉर्ड कर लिया अपने नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं