विज्ञापन

अमर कॉलोनी मर्डर : IRS अधिकारी के ऑफिस में काम करते थे राहुल के पिता, उन्हीं की सिफारिश पर आरोपी को मिली नौकरी

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है. आरोपी के पिता IRS अधिकारी के ऑफिस में काम करते थे. उन्हीं के कहने पर आरोपी को अधिकारी ने नौकरी दी थी.

अमर कॉलोनी मर्डर : IRS अधिकारी के ऑफिस में काम करते थे राहुल के पिता, उन्हीं की सिफारिश पर आरोपी को मिली नौकरी
  • दिल्ली पुलिस ने अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में आरोपी राहुल मीणा को गिरफ्तार किया
  • आरोपी के पिता आईआरएस अधिकारी के दफ्तर में नौकरी करते थे और पिता की सिफारिश पर राहुल को भी नौकरी मिली थी
  • राहुल को पैसे की गड़बड़ी के कारण नौकरी से निकाला गया था, जिसके बाद वह अपने गांव में ऑनलाइन लूडो खेलता था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली के अमर कॉलोनी में आईआरएस की 22 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने बुधवार रात को अलवर जिले के राजगढ़ के राहुल मीणा को दिल्ली कि एक होटल से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस लगातार राहुल से पूछताछ कर रही है. इस घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की 5 टीम अलवर पहुंची थी. अलवर पुलिस के साथ मिलकर पुलिस ने राहुल के पिता सहित 6 लोगों को हिरासत में लिया था. जिनका धारा 151 में गिरफ्तार किया गया. इन लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस को अहम जानकारी मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने राहुल को दिल्ली की एक होटल से गिरफ्तार किया. दूसरी तरफ अलवर में हुए विवाहिता के साथ दुष्कर्म के मामले में पीड़िता की मेडिकल जांच हो चुकी है. 

IRS अधिकारी के ऑफिस में नौकरी करते थे आरोपी के पिता

आरोपी राहुल के घर ओर आसपास से मिली जानकारी में सामने आया कि आईआरएस अधिकारी के ऑफिस में उसके पिता नौकरी करते थे. पिता के कहने पर आईआरएस अधिकारी ने राहुल को अपने घर में नौकरी दी थी. लेकिन वो वहां आसपास लोगो से पैसे उधर लेता था. पैसों की गड़बड़ी करता था. इन्हीं शिकायतों के चलते जिसके बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया. डेढ़ महीने से वो अपने गांव में रह रहा था. गांव में वो  दिनभर दोस्तों के साथ मिलकर ऑनलाइन लूडो खेलता था और उसमें पैसे लगता था और हार जीत पर दांव लगता था.

Latest and Breaking News on NDTV

पिता की सिफारिश पर ही आरोपी को मिली नौकरी

राहुल ने के पिता उसी अधिकारी के ऑफिस में नौकरी करते थे, जिनकी बेटी की उसने हत्या की. वहां ऑफिस में अधिकारी उसके पिता को अच्छे से जानते थे. इसलिए पिता के कहने पर अधिकारी ने राहुल को अपने घर पर नौकरी दी थी.

यह भी पढ़ें: भलाई का ऐसा सिला...जिस नौकर ने बेटी को रेप के बाद मार डाला, उसके कर्ज चुकाते थे IRS अफसर

राहुल अपने दोस्तों के साथ घटना से पूर्व रात में शादी में था और ऑनलाइन लूडो खेलने के लिए पैसे दांव पर लगाए थे. वो पैसे हार गया. परिवार ओर पड़ोस के लोगों का कहना है कि यहां उसका पैसों को लेकर विवाद हुआ था, जिनसे पैसे लिए वो उसे परेशान कर रहे थे और इसी के कारण वह दिल्ली पैसे चोरी करने गया और इस वारदात को अंजाम दिया. राहुल के पिता और चाचा भी दिल्ली में नौकरी करते थे. पिता अब दिल्ली छोड़ अपने गांव आ गए वहीं उसके चाचा दिल्ली में ही टैक्सी ड्राइवर का काम करते हैं. शुरुआत में पुलिस को संदेह हुआ कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह अपने चाचा के पास गया था.

यह भी पढ़ें: अमर कॉलोनी से ग्रेटर कैलाश तक, क्यों दिल्ली के पॉश इलाके घरेलू सहायकों के सॉफ्ट टारगेट बन रहे हैं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com