Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Updates: तमिलनाडु में मतदान खत्म हो गया है. राज्य में मतदान का प्रतिशत 85.13 रहा है. यह आंकड़ा 2016 के विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब 12 प्रतिशत अधिक है, जिससे राज्य में मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी देखने को मिली है. तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में सुबह-सुबह ही रजनीकांत, कमल हासन, अजित कुमार जैसे कई बड़े एक्टर वोटिंग करते दिखे. इसके अलावा अभिनेता से राजनेता बने एक्टर विजय ने भी वोटिंग की. क्रिकेटर आर.अश्विन ने भी मतदान किया.
तमिलनाडु में ऐसे बढ़ती गई वोटिंग
- सुबह 9 बजे तक- 17.69 प्रतिशत मतदान
- सुबह 11 बजे तक- 37.56 प्रतिशत मतदान
- दोपहर 01 बजे तक- 56.81 प्रतिशत मतदान
- दोपहर 3 बजे तक 70 % मतदान
- 5 बजे तक 82.24% मतदान
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Updates:
तमिलनाडु में मतदान का प्रतिशत 84.73 रहा
तमिलनाडु में मतदान का प्रतिशत 84.73 रहा है. यह आंकड़ा 2016 के विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब 11 प्रतिशत अधिक है, जिससे राज्य में मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी देखने को मिली है.
तमिलनाडु में 5 बजे तक 82.24 प्रतिशत मतदान
तमिलनाडु में 5 बजे तक 82.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.
वोट डालना हमारा संवैधानिक कर्तव्य- सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी, गायिका लता रजनीकांत
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव : सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी, गायिका लता रजनीकांत ने कहा कि एक नागरिक के तौर पर आकर वोट डालना हमारा संवैधानिक कर्तव्य है.
Tamil Nadu Voting Live : अभिनेता सूर्या और उनकी पत्नी मतदान करने डी नगर स्थित एक मतदान केंद्र पर पहुंचे
तमिलनाडु के चेन्नई में अभिनेता सूर्या और उनकी पत्नी, अभिनेत्री ज्योतिका, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने डी नगर स्थित एक मतदान केंद्र पर पहुंचे.
#WATCH | चेन्नई, तमिलनाडु: अभिनेता सूर्या और उनकी पत्नी, अभिनेत्री ज्योतिका, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने डी नगर स्थित एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।#TamilnaduLegislativeAssemblyelection2026 pic.twitter.com/EFVgF37wNf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
Tamil Nadu Voting Live : तमिलनाडु के रामनाथपुरम से भाजपा उम्मीदवार जीपीएस के. नागेंद्रन ने रघुनाथपुरम में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया.
#WATCH | रामनाथपुरम, तमिलनाडु: रामनाथपुरम से भाजपा उम्मीदवार जीपीएस के. नागेंद्रन ने रघुनाथपुरम में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।#TamilnaduLegislativeAssemblyelection2026 pic.twitter.com/jY4Y4xeiSf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
तमिलनाडु में दोपहर 3 बजे तक 70 प्रतिशत मतदान
विधानसभा चुनाव: तमिलनाडु में दोपहर 3 बजे तक 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. चेन्नई में दोपहर 3 बजे तक 68.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

Tamil Nadu Voting Live Updates: गठबंधन बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगाः कार्ति चिदंबरम
कराईकुडी, तमिलनाडु: कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, "मुझे पूरा-पूरा भरोसा है कि गठबंधन बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगा..."
कराईकुडी, तमिलनाडु: कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, "मुझे पूरा-पूरा भरोसा है कि गठबंधन बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगा..." pic.twitter.com/NGDsYr2gs5
— IANS Hindi (@IANSKhabar) April 23, 2026
Tamil Nadu Voting Live Updates: शादी के 15 मिनट बाद दुल्हन के साथ वोट डालने पहुंचे वकील
चेन्नई के कोडंबक्कम में एक पोलिंग स्टेशन पर—जिसे तमिलनाडु के 'टिनसेल टाउन' (फिल्म नगरी) के नाम से जाना जाता है—लाइन में इंतज़ार कर रहे वोटरों का ध्यान किसी कॉलीवुड स्टार ने नहीं, बल्कि एक दूल्हा-दुल्हन ने खींचा. ये दोनों अपने शादी के लिबास में बेहद शानदार लग रहे थे—दूल्हे ने सिल्क की वेष्टि (धोती) और दुल्हन ने सिल्क की साड़ी पहनी थी, और दोनों के गले में मालाएँ थीं. इस नवविवाहित जोड़े ने शादी के ठीक बाद ही अपना वोट डालने के लिए यहाँ आने का फ़ैसला किया था.

Tamil Nadu Voting Live Updates: तमिलनाडु में दोपहर एक बजे तक 56.8 प्रतिशत मतदान
तमिलनाडु में जबरजब्त वोटिंग हो रही है. दोपहर एक बजे तक यहां मतदान का प्रतिशत 56.8 प्रतिशत पहुंच चुका है. अभी भी बूथों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें नजर आ रही हैं. ऐसे में मतदान प्रतिशत और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है.
Tamil Nadu Voting Live Updates: फर्स्ट-टाइम वोटर्स में दिखा वोटिंग को लेकर उत्साह
तमिलनाडु में पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं ने विधानसभा चुनावों में अपना वोट डालने के लिए बाहर निकलते हुए जबरदस्त उत्साह दिखाया. उन्होंने उम्मीद जताई कि नई चुनी हुई सरकार राज्य के विकास को प्राथमिकता देगी. गुरुवार सुबह वोटिंग शुरू होने पर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए जनता के जबरदस्त उत्साह को दिखाता है. डिंडीगुल के एक फर्स्ट-टाइम वोटर ने IANS से बात करते हुए कहा, "मैं कोयंबटूर में पढ़ाई करता हूं. मैं अपना पहला वोट डालने के लिए खास तौर पर अपने गृह नगर वापस आया हूं. यह मेरा फर्ज है. मैं दूसरे मतदाताओं से भी अपील करता हूं कि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें और राज्य के समृद्ध भविष्य के लिए वोट दें."
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: तमिलनाडु में 11 बजे तक 37.56 प्रतिशत मतदान
तमिनलाडु में जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है, मतदान का ग्राफ भी बढ़ रहा है. दिन के 11 बजे तक तमिलनाडु में 37.56 प्रतिशत वोटिंग हुई है. हालांकि बंगाल में वोटिंग तमिलनाडु की तुलना में ज्यादा अधिक हो रही है. बंगाल में सुबह 11 बजे तक 41.11 प्रतिशत मतदान हुआ है.
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: पत्नी-बेटे के साथ वोटिंग के बाद स्टालिन बोले- हमें मिलेगी जीत
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने गुरुवार को कहा कि तमिलनाडु इस विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा. मुख्यमंत्री ने यहां एसआईईटी कॉलेज मतदान केंद्र पर पत्नी दुर्गा स्टालिन और बेटे तथा उपमुख्यमंत्री उदयनिधि के साथ वोट डाला.
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: क्रिकेटर आर. अश्विन ने किया मतदान, क्या कहा सुनिए
चेन्नई, तमिलनाडु: पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर. अश्विन ने कहा, "यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है. मैंने यहां आकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, बाकी सबको भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए. उम्मीद करता हूं कि जो भी सत्ता में आएंगे वे तमिलनाडु की स्थिति को बदलेंगे."
#WATCH | चेन्नई, तमिलनाडु: पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर. अश्विन ने कहा, "यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। मैंने यहां आकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, बाकी सबको भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। उम्मीद करता हूं कि जो भी सत्ता में आएंगे वे तमिलनाडु की स्थिति को बदलेंगे।" https://t.co/AwNsdnaicO pic.twitter.com/ibshu9PE2L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: तमिलनाडु में सुबह 9 बजे तक 17.69 प्रतिशत वोटिंग
तमिलनाडु में सुबह 7 बजे से ही बंपर वोटिंग जारी है. बूथों पर वोटरों की लंबी लाइनें नजर आ रही है. इस बीच सुबह 9 बजे तक की वोटिंग का डाटा भी आ गया है. सुबह 9 बजे तक तमिलनाडु में 17.69 प्रतिशत वोटिंग हुई है.
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: AIADMK महासचिव पलानीस्वामी ने सेलम में की वोटिंग
सेलम, तमिलनाडु: AIADMK महासचिव और विपक्ष के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने नेदुंगुलम पंचायत के सिलुवमपलयम में पंचायत यूनियन प्राइमरी स्कूल में अपना वोट डाला.
सेलम, तमिलनाडु: AIADMK महासचिव और विपक्ष के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने नेदुंगुलम पंचायत के सिलुवमपलयम में पंचायत यूनियन प्राइमरी स्कूल में अपना वोट डाला। pic.twitter.com/wHBdYVTFy4
— IANS Hindi (@IANSKhabar) April 23, 2026
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: चेन्नई के एक बूथ पर एक्टर विजय ने की वोटिंग
अभिनेता से राजनेता बने TVK प्रमुख और तिरुचिरापल्ली पूर्व व पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवार एक्टर विजय ने चेन्नई के एक बूथ पर वोटिंग किया. विजय के मतदान के दौरान वहां बूथ पर काफी भीड़ थी.
#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | Vijay, TVK chief and candidate from Tiruchirappalli East and Perambur constituencies, leaves after casting his vote at a polling station in Chennai. pic.twitter.com/lvVizuciek
— ANI (@ANI) April 23, 2026
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: वोटिंग करने बूथ पहुंचे एक्टर एस. अजित कुमार
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की वोटिंग में कई बड़े चेहरे भी नजर आ रहे हैं. अभी साउथ के फेमस एक्टर एस अजित कुमार ने भी मतदान किया. जिसका वीडियो सामने आया है.
Chennai, Tamil Nadu: Actor S. Ajith Kumar cast his vote at a polling booth during the Tamil Nadu Assembly elections pic.twitter.com/74MV85XMv0
— IANS (@ians_india) April 23, 2026
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: कन्याकुमारी में कैसे हो रही वोटिंग, सामने आया वीडियो
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए मतदान जारी है और लोग अपना वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं. सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं. मतदान केंद्रों पर पीने के पानी तथा व्हीलचेयर जैसी ज़रूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है.
कन्याकुमारी, तमिलनाडु: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए मतदान जारी है और लोग अपना वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर पीने के पानी तथा व्हीलचेयर जैसी ज़रूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। pic.twitter.com/grnMFJY2Wo
— IANS Hindi (@IANSKhabar) April 23, 2026
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने डाला वोट
तमिलनाडु: केंद्रीय राज्य मंत्री और अवानाशी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एल. मुरुगन ने कोयमबेडु इलाके में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.
Chennai, Tamil Nadu: Union Minister of State and BJP candidate from the Avanashi Assembly constituency, L. Murugan, cast his vote at a polling booth in the Koyambedu area pic.twitter.com/aJKIcz4DVJ
— IANS (@ians_india) April 23, 2026
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: NTK प्रमुख सेंथमिझन सीमान ने किया मतदान
तमिलनाडु चुनाव 2026 | NTK प्रमुख सेंथमिझन सीमान ने नीलंकरई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.
#WATCH तमिलनाडु चुनाव 2026 | NTK प्रमुख सेंथमिझन सीमान ने नीलंकरई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। pic.twitter.com/XC1TLZqHCB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: वोटिंग के बाद क्या बोले पी. चिदंबरम
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में वोटिंग के बाद पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने महिला आरक्षण बिल पर बात की है.
VIDEO | Sivaganga, Tamil Nadu: Senior Congress leader P Chidambaram, says, "We have explained it so many times. Women's reservation is already been provided in the Constitution in September 2023. Please take the Constitution, turn the pages, and look at Article 334A."… pic.twitter.com/AWW561YsPR
— Press Trust of India (@PTI_News) April 23, 2026
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: पी. चिदंबरम ने सुबह-सुबह किया मतदान
पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने सुबह-सुबह ही वोटिंग किया है. उनके वोटिंग का वीडियो भी सामने आया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने शिवगंगा के कराईकुडी स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला और अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई.
#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | Senior Congress leader P Chidambaram casts his vote and shows his inked finger, at a polling station in Karaikudi, Sivaganga. pic.twitter.com/5rRqLmFtCk
— ANI (@ANI) April 23, 2026
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: रजनीकांत कहां डालेंगे वोट?
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की वोटिंग शुरू हो गई है. इस बीच सुपरस्टार रजनीकांत का मॉनिंग वॉक का एक वीडियो सामने आया है. रजनीकांत चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज में अपना वोट डालेंगे.
#WATCH | तमिलनाडु चुनाव 2026 | सुपरस्टार रजनीकांत सुबह की सैर पर निकले। राज्य में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। वह चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज में अपना वोट डालेंगे। pic.twitter.com/L82PGiwh3k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: PM मोदी ने तमिलनाडु में लोगों से की बढ़-चढ़ कर वोटिंग की अपील
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर दो पोस्ट लिखते हुए लोगों से मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है. पीएम मोदी ने लिखा- मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे लोकतंत्र के इस पवित्र कर्तव्य में पूरे उत्साह के साथ भाग लें. मैं विशेष रूप से तमिलनाडु के युवाओं और महिलाओं से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर निकलें और रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें.
जैसे-जैसे तमिलनाडु के लोग विधानसभा चुनावों में मतदान करने की तैयारी कर रहे हैं, मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे इस पवित्र लोकतांत्रिक कर्तव्य को पूरे उत्साह के साथ निभाएं. विशेष रूप से, मैं तमिलनाडु के युवाओं और महिलाओं से आह्वान करता हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर निकलें और मतदान में रिकॉर्ड भागीदारी का मार्ग प्रशस्त करें.

Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: तमिलनाडु में वोटिंग शुरू
सुबह 7 बजे से तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. तमिलनाडु के साथ-साथ आज पश्चिम बंगाल में पहले चरण के भी वोटिंग रही है. साथ ही उपचुनाव वाली सीटों पर भी मतदान हो रहा है.
पढ़ें पूरी खबर- बंगाल चुनाव के पल-पल के अपडेट्स यहां जानें
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: ग्राफिक्स कार्ड से जानिए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का पूरा हाल
ग्राफिक्स कार्ड से जानिए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का पूरा हाल
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: तमिलनाडु चुनाव से जुड़े सभी सवालों के जवाब
तमिलनाडु में आज हो रहे विधानसभा चुनाव की वोटिंग से जुड़े सभी सवालों के जवाब आप इस लिंक पर क्लिक कर जान सकते हैं.
पढ़ें पूरी खबर- तमिनलाडु विधानसभा चुनाव की पूरी कहानी
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: तमिलनाडु चुनाव में क्या कहते हैं आंकड़े?
तमिलनाडु का मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प है. यहां एक ही चरण में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. राज्य में 5.73 करोड़ मतदाताओं में से 2.93 करोड़ महिला मतदाता हैं, जो पुरुषों (2.80 करोड़) के मुकाबले संख्या में काफी आगे हैं. कल 75000 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर 4023 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी. इसमें पहली बार चुनावी समर में उतरे विजय (TVK) और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की प्रतिष्ठा दांव पर है.
Tamil Nadu Voting Live Updates: सुबह 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग, मॉक पोलिंग करते दिखे मतदान कर्मी
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होगी. इससे पहले वोटिंग को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. सभी बूथों पर चुनाव कर्मी ईवीएम और वीवीपैट लेकर पहुंच चुके है. वोटिंग शुरू होने से पहले चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज स्थित बूथ पर मतदानकर्मी मॉक पोलिंग करते नजर आए.
#WATCH | Tamil Nadu: Mock polling underway at the polling station designated at Stella Maris College in Chennai. Voting will begin at 7 am. pic.twitter.com/ArBuig0U8t
— ANI (@ANI) April 23, 2026
Tamil Nadu Voting Live Updates: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की वोटिंग के पल-पल के अपडेट्स
दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज वोटिंग का दिन है. राज्य के 5.73 करोड़ वोटर 4023 उम्मीदवारों भाग्य का फैसला करेंगे. यहां जानिए तमिलनाडु विधनासभा चुनाव की वोटिंग के पल-पल के अपडेट्स.