विज्ञापन

UP Board 10th Result 2026 | UPMSP यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) रिजल्ट यहां करें चेक

UP Board 10th Result 2026 Date: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते में हो सकता है जारी

UP Board High School (Class 10) Result 2026: इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च तक आयोजित हुईं. परीक्षा के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से जल्द ही 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. 

27 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने दिया एग्जाम

आपको बता दें साल 2026 की हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 27,61,696 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन राज्यभर के 7,448 परीक्षा केंद्रों पर किया गया. बोर्ड ने नकल को रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़े इंतेजाम किए थे. सीसीटीवी कैमरे के साथ कंप्यूटर से लैस राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ स्थानीय स्तर पर खुफिया एजेंसी को भी लगाया गया था. 

UPMSP Class High School Result: पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट?

बता दें कि पिछले साल यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे 25 अप्रैल 2025 को जारी किए गए थे. ऐसे में इस साल भी संभावना है कि अप्रैल तक रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं. ये भी माना जा रहा है कि इस बार रिजल्ट एक हफ्ते पहले जारी किया जा सकता है. 

UP Board 10th Result 2026: कैसे करें हाईस्कूल रिजल्ट चेक

परिणाम घोषित होने के बाद यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट का सीधा लिंक upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा. स्टूडेंट को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट की जांच के लिए अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी. स्टूडेंट एसएमएस, डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी प्रोविजनल स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

UP Board 10th Pass Percentage: 33 प्रतिशत अंक जरूरी

यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे. जो छात्र उत्तीर्ण होने के मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें कम्पार्टमेंट परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा.

UPMSP परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSMP) द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन फरवरी-मार्च में किया गया था. परीक्षा दो पालियों में हुई थी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई थी. इसमें 15 मिनट का समय पेपर पढ़ने के लिए दिया गया था.