Odisha Heat Wave Alert: भारत का ओडिशा राज्य इस वक्त भीषण हीटवेव (Heat Wave in Odisha) की चपेट में है. तटीय इलाकों से लेकर पश्चिमी जिलों तक पारा रिकॉर्ड तोड़ रहा है. झारसुगुड़ा बुधवार को 44.6°C के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा. राजधानी भुवनेश्वर में भी तापमान 41.2°C दर्ज किया गया. IMD ने अगले 5 दिन तक हालात ऐसे ही बने रहने की चेतावनी दी है.
कहां-कहां अलर्ट?
ओडिसा में गुरुवार के लिए झारसुगुड़ा, संबलपुर और बोलांगीर में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा 17 जिलों में ‘येलो वार्निंग' दी गई है. इनमें गंजाम, गजपति, नयागढ़, खुर्दा, कटक, पुरी, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, जाजपुर, भद्रक, बालासोर, अनुगुल, बौध, बोलांगीर, सोनपुर, संबलपुर और सुंदरगढ़ शामिल हैं.

कितना चढ़ा पारा: टॉप 3 शहर
- झारसुगुड़ा: 44.6°C (देश में सबसे ज्यादा )
- ढेंकनाल: 43.2°C
- भुवनेश्वर: 41.2°C
'8 बजे के बाद निकलना नामुमकिन'
लगातार बढ़ती गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई इलाकों में सुबह 8 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो रहा है. लोग अपने काम का समय बदल रहे हैं, धूप से बच रहे हैं और लू से बचने के लिए एहतियात बरत रहे हैं.

सड़कों पर सन्नाटा, काम पर संकट
दोपहर में सड़कें वीरान दिख रही हैं. सिर्फ जरूरी काम से ही लोग बाहर निकल रहे हैं. सबसे ज्यादा परेशानी मजदूरों, फैक्ट्री वर्कर्स और खुले में काम करने वालों को हो रही है. ज्यादा ब्रेक, पानी और छांव लेना मजबूरी बन गई है.
कम्यूटर्स के लिए भी रोज का सफर ‘जंग' बन गया है. पीक आवर्स में बस-ऑटो का इंतजार करना या बाइक चलाना बेहद मुश्किल हो गया है.
कैसे कर रहे हैं लोग मुकाबला?
- पानी है जरूरी: हर वक्त बोतल साथ रखें, बार-बार पानी पीना
- धूप से दूरी: दोपहर 12 से 4 बजे तक घर में रहना
- सूती कपड़े, छाता, गमछा: सीधी धूप से बचाव
- ORS, नींबू पानी: डिहाइड्रेशन से बचने के लिए
आगे क्या?
मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी अभी और बढ़ेगी. जैसे-जैसे मई करीब आएगा, पारा 46°C पार कर सकता है. डॉक्टरों ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने को कहा है. लू लगने, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मामले बढ़ सकते हैं.
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी
- दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहर न निकलें
- सिर ढककर रखें, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें
- ज्यादा पानी, छाछ, नारियल पानी पिएं
- चक्कर, उल्टी, तेज बुखार पर तुरंत डॉक्टर से मिलें
- बच्चों और बुजुर्गों को अकेला न छोड़ें
- इमरजेंसी नंबर: हीट स्ट्रोक के लक्षण पर 108 एंबुलेंस या नजदीकी अस्पताल संपर्क करें.
ये भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से गुड न्यूज, उड़ानों की तारीख तय! टिकट पर एयरलाइन दे सकती हैं बड़ी छूट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं