विज्ञापन

गोभी को जल्दी सड़ने से कैसे बचाएं? हफ्तों तक ताजा रखने के लिए आजमाएं ये जबरदस्त स्टोरेज हैक्स

Cauliflower Storage Tips: अगर गोभी सही तरीके से न रखा जाए तो नमी इसे जल्दी खराब कर देती है. छोटी-सी गलती जैसे तुरंत धो देना, बंद प्लास्टिक बैग में पैक करना इसे जल्दी बासी बना सकती है. आइए यहां जानिए गोभी को लंबे समय तक ताजा रखने के स्मार्ट हैक्स.

गोभी को जल्दी सड़ने से कैसे बचाएं? हफ्तों तक ताजा रखने के लिए आजमाएं ये जबरदस्त स्टोरेज हैक्स
अगर गोभी को सही तरीके से न रखा जाए तो अंदर फंसी नमी इसे जल्दी खराब कर देती है.

How To Keep Cauliflower Fresh: गोभी (फूलगोभी) एक ऐसी सब्जी है जो लगभग हर घर की रसोई में मिल जाती है. पराठे से लेकर सब्जी, पुलाव से लेकर पकौड़े तक इसका इस्तेमाल कई तरह से होता है. लेकिन, अक्सर ऐसा होता है कि हम बाजार से ताजी गोभी खरीदकर लाते हैं और कुछ दिनों बाद फ्रिज के पीछे से निकालते हैं तो उस पर भूरे धब्बे, बदबू या नर्मी दिखाई देने लगती है. ऐसा क्यों होता है? दरअसल, गोभी में नमी (मॉइस्चर) ज्यादा होती है और इसके फूल आपस में कसे हुए होते हैं. अगर इसे सही तरीके से न रखा जाए तो अंदर फंसी नमी इसे जल्दी खराब कर देती है. छोटी-सी गलती जैसे तुरंत धो देना, बंद प्लास्टिक बैग में पैक करना या फ्रिज के गलत हिस्से में रखना इसे जल्दी बासी बना सकती है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान और समझदारी भरे तरीकों से आप गोभी को कई दिनों, यहां तक कि हफ्तों तक ताजा रख सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

गोभी को लंबे समय तक ताजा रखने के तरीके | Ways to Keep Cauliflower Fresh For a Long Time

1. सही गोभी चुनना ही पहला कदम

ताजगी की शुरुआत बाजार से होती है. गोभी खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखें. गोभी सख्त और भारी होनी चाहिए, फूल आपस में कसकर जुड़े हों. उस पर भूरे या काले धब्बे न हों. बाहरी पत्ते गहरे हरे और ताजे दिखें.

हरे पत्ते गोभी की नेचुरल जैकेट की तरह काम करते हैं और अंदर की नमी को संतुलित रखते हैं. अगर फूल ढीले, पीले या नरम हों, तो वह जल्दी खराब हो सकती है. अच्छी क्वालिटी की गोभी लेने से ही आधी समस्या हल हो जाती है.

Add image caption here

Add image caption here

2. तुरंत न धोएं, नमी है सबसे बड़ी दुश्मन

घर पहुंचते ही सब्जियों को धोने की आदत आम है, लेकिन गोभी के मामले में यह गलती साबित हो सकती है. गोभी को स्टोर करने से पहले बाहरी पत्ते हटा दें, नीचे का सख्त हिस्सा काट लें, चाहें तो छोटे-छोटे टुकड़ों में अलग कर लें. अच्छी तरह सूखे कपड़े या टिशू से पोंछ लें.

इसके बाद गोभी को ढीले तरीके से पेपर टॉवल या टिशू में लपेटकर रखें. इससे एक्स्ट्रा नमी सोख ली जाती है और गोभी सांस ले पाती है. इससे वह चिपचिपी या बदबूदार नहीं होती.

3. फ्रिज में सही जगह पर रखें

गोभी को फ्रिज के वेजिटेबल ड्रॉअर में रखें, जहां तापमान और नमी बैलेंस रहती है. ध्यान रखें इसे प्याज या लहसुन जैसी तेज गंध वाली चीजों से दूर रखें, क्योंकि गोभी गंध जल्दी सोख लेती है. बहुत टाइट बंद प्लास्टिक बैग में न रखें. अगर गोभी दिखती रहेगी, तो आप उसे समय पर इस्तेमाल भी करेंगे, न कि हफ्ते बाद खराब हालत में पाएंगे.

4. ज्यादा दिनों के लिए - ब्लांच करके फ्रीज करें

अगर आपको पता है कि आप पूरी गोभी जल्दी इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, तो उसे फ्रीज कर लें. तरीका आसान है गोभी के टुकड़े करें, 2-3 मिनट उबलते पानी में डालें. तुरंत बर्फ वाले पानी में डालकर ठंडा करें. अच्छी तरह सुखाएं. ट्रे में फैलाकर फ्रीज करें, फिर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें. इससे रंग और टेक्सचर बरकरार रहता है और जरूरत पड़ने पर सीधे सब्ज़ी, पुलाव या स्टर-फ्राई में इस्तेमाल कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

5. थोड़ी पुरानी गोभी को फेंके नहीं

अगर गोभी पर हल्के भूरे धब्बे हैं, तो उसे तुरंत फेंकने की जरूरत नहीं. खराब हिस्से काट दें. सूप, भुर्ता, कीमा-स्टाइल या स्टफ्ड पराठों में इस्तेमाल करें. मसालों, प्याज और टमाटर के साथ पकाने से स्वाद और भी अच्छा हो जाता है.

गोभी को ताजा रखना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस थोड़ी समझदारी और सही तरीका चाहिए. सही चुनाव, कम नमी, सही स्टोरेज और समय पर फ्रीज करने की आदत अपनाकर आप गोभी को कई दिनों तक सुरक्षित रख सकते हैं.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cauliflower Storage Tips, How To Keep Cauliflower Fresh, Stop Cauliflower From Rotting, Cauliflower Freshness Hacks, Extend Cauliflower Shelf Life, Cauliflower Preservation Methods, Fresh Cauliflower For Weeks, Prevent Cauliflower Brown Spots, Cauliflower Storage Guide, Gobhi Ko Sadne Se Kaise Bachaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com