- स्प्राउट में स्टार्च की मात्रा कम होने से फैट नहीं बढ़ता.
- स्प्राउट में विटामिन डी, मिनरल और प्रोटीन का लेवल ज्यादा होता है.
- स्प्राउट्स थकान को दूर करने में सहायता करता हैं.
Sprouts For Weight Loss: दलहन, नट्स, बीज, अनाज और फलियों को अंकुरित करके स्प्राउट्स बनाया जाता है. स्प्राउट्स के फायदे (Benefits Of Sprouts) कई होते हैं इसलिए लोग सवाल करते हैं कि स्प्राउट्स बनाने की विधि (Recipe For Sprout) क्या होती है, साथ कुछ लोग स्प्राउट्स के नुकसान (Sprouts Side Effects) के बारे में भी लोग जानना चाहते हैं. स्प्राउट् में सबसे ज्यादा पोषक तत्वक और प्रोटीन होते है. स्प्राउट्स को अगर रोज खाएं तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं. अनाज, दाल या बीज को अंकुरित करके खाने से इनके न्यूट्रिएंट्स कई गुना बढ़ जाते हैं. इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स रोज नाश्ते में स्प्राउट्स खाने के फायदे (Benefits Of Eating Sprouts For Breakfast) गिनाते हैं. स्प्राहउटिंग या अंकुरण, मिनरल्सन को अवशोषित करने और उनकी प्रोटीन को बढ़ाने, विटामिन और पोषक तत्वों को ग्रहण करने में मदद करता है. किसी भी अनाज या दाल को जब पानी में भिगोकर स्प्राउट बनाया जाता है. पानी में भिगोने से इनमें एंटी-नुट्रिएंट्स जैसे फाइटेट्स खत्म हो जाते है और इन्हें पचाने में आसानी होती है स्प्राउट में स्टार्च Starch In Sprouts) की मात्रा कम होने की वजह से इनका सेवन करने से फैट नहीं बढ़ता.
खानपान को लेकर कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ये 5 गलतियां, जानें रोजाना कितने तेल का करें सेवन?
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उबले अंडों से स्वादिष्ट, हेल्दी और शानदार नाश्ता झटपट तैयार करने के 4 तरीके

Benefits of Sprouting: यहां पढ़ें क्या है अंकुरित अनाज खाने के फायदे.
अर्जुन कपूर ने किया ऐसा लंच, जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन! देखें Photo
ये होते हैं स्प्राउट्स फायदे | Benefits Of Sprouts
स्प्राउट में विटामिन डी, मिनरल और प्रोटीन का लेवल ज्यादा होता है, जिससे इसका सेवन करना हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है.
1. खाना पचाने में सहायक
स्प्राउट्स में एंजाइम्स की मात्रा अधिक होती है, जिनसे मेटाबोलिक प्रोसेस और केमिकल रिएक्शंस का कार्य अच्छी तरह से चलता है. इनमें फाइबर की मात्रा भी पाई जाती है, जो खाना पचाने में सहायक होती है.
दिन में किस समय नहीं पीनी चाहिए कॉफी और क्यों? जानें कॉफी पीने के फायदे-नुकसान
2. ब्लड फ्लो बेहतर करने में
स्प्राउट का सेवन करने से अच्छी मात्रा में आयरन और कॉपर के साथ शरीर में रेड ब्लड सेल्स का विकास होता है, जिससे शरीर में खून का संचालन बढ़ जाता है और ऑक्सीजन को ऑर्गन्स और सेल्स तक पहुंचाने में आसानी होती है. जिससे ऑर्गन्स और सेल्स अपने कार्य सही प्रकार से कर पाते है.
Benefits of Sprouting: स्प्राउट्स का सेवन करने से होते हैं कई स्वास्थ्य लाभ3. वजन को कम करने में सहायक
स्प्राउट का सेवन करने से आप अपने वजन को नियमित कंट्रोल में रख सकते है, क्योंकि स्प्राउट मंप कैलोरी की मात्रा कम और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जिससे आप अपने वजन को हमेशा कंट्रोल में रख सकते हैं.
डायबिटीज में कौन सा आटा खाएं? ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए ये 4 आटे हैं लाजवाब!
4. प्रतिरक्षा प्रणाली बनती है
स्प्राउटस में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है, जिससे शरीर में व्हाोइट ब्लड सेल्स का विकास होता है. व्हावइट ब्लड सेल्स शरीर में होने वाले इन्फेक्शन्स और बीमारियों से लड़ने में सहायक होते है. व्हारइट व्लवड सेल्सड आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है.
5. आंखों की रोशनी का तेज होना
स्प्राउट में फाइबर और प्रोटीन के साथ विटामिन ए भी मात्रा पाई जाती है, जो आपके आंखों की रोशनी को तेज करने में सहायक है. स्प्राउट में एंटीऑक्सीडेंट एजेंट भी होते है, जो आपके आंखों को सेल्स के कण से बचाने में मदद करते है.
Sprouts For Immunity: स्प्राउट्स खाने से आपकी इम्यूनिटी बेहतर हो सकती है6. ह्रदय का स्वस्थ रहना
स्प्राउटस में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा पाई जाती है जो आपके अच्छे कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने में मदद करती है और हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को खून की नसों और धमनियों में से कम करता है. ओमेगा-3 फैटी एसिड एक तरह का एंटी-इंफ्लेमेटरी भी होता है जो आपके कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम से थकान को दूर करने में सहायता करता हैं.
और खबरों के लिए क्लिक करें.
Box Office पर अच्छा कर रही है दीपिका पादुकोण स्टारर Chhapaak, लखनऊ के इस कैफे से है गहरा नाता...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं