पिज्जा हर किसी को पसंद आता है, चाहे बच्चे हो या बड़े. साथ बैठ कर चिल करना हो या फिर कोई पार्टी हो पिज्जा हर बार पहली पसंद बनता है. चीज, सॉस और वेजिटेबल्स से भरा पिज्जा जुबान पर पानी ले आता है. आप भी पिज्जा के प्रेमी हैं और मार्केट वाला पिज्जा खाकर बोर हो गए हैं तो आप अपने घर पर ब्रेड स्लाइस के साथ झटपट पिज्जा बना कर तैयार कर सकते हैं. ब्रेड स्लाइस और सूजी के साथ आप घर पर बाजार जैसा टेस्टी पिज्जा बना सकते हैं. आइए इसकी रेसिपी जान लेते हैं.
सूजी पिज्जा की सामग्री-
- 4 स्लाइस ब्राउन ब्रेड
- 1/2 प्याज
- 1/2 शिमला मिर्च (हरी)
- नमक आवश्यकतानुसार
- 4 बड़े चम्मच दही
- आवश्यकता अनुसार लो फैट मोज़रेला चीज़
- 1 कप सूजी
- 1/2 टमाटर
- 10 ब्लैक ऑलिव
- 1/2 चम्मच काली मिर्च
- 2 बड़े चम्मच ताजी मलाई
- 1 बड़ा चम्मच तेल
कैसे बनाएं सूजी पिज्जा-How To Make Sooji Pizza Recipe:
- एक बाउल में सूजी, दही, फ्रेश क्रीम डालें. नमक, काली मिर्च डालें और एक गाढ़ा बैटर तैयार करने के लिए इसे अच्छे से मिक्स कर लें. अब कटा हुआ प्याज़, टमाटर, शिमला मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं. ध्यान रहे कि मिश्रण की कंसिस्टेंसी गाढ़ी हो.
- ब्राउन ब्रेड स्लाइस को एक प्लेट पर रखें और प्रत्येक पर मिश्रण को समान रूप से डालें. पूरी ब्रेड को ढकने के लिए मिश्रण को अच्छी तरह फैलाएं. अब प्रत्येक स्लाइस पर 1-2 टेबल स्पून कद्दूकस किया हुआ मोज़रेला चीज़ डालें. इसके ऊपर कुछ ऑलिव के टुकड़े रखें और अपने हाथों से धीरे से दबाएं.
- अब एक नॉन स्टिक तवे पर तेल की कुछ बूंदें डालें. ब्रेड स्लाइस को तवे पर बैटर वाली तरफ से रखें. इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक पकने दें. अब दूसरी तरफ पलट कर दो मिनट और पकने दें.
- एक बार जब सभी स्लाइस पक जाएं तो उन्हें टोमैटो केचप के साथ परोसें और एन्जॉय करें.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
