- सोंठ का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है.
- सोंठ की तासीर गर्म होती है.
- सोंठ में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं.
Dry Ginger Powder: सर्दियों में अदरक का इस्तेमाल चाय से लेकर कई अन्य चीजों में भी किया जाता है. सूखी अदरक को सुंठ या सोंठ के नाम से भी जाना जाता है. सोंठ को सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है. आप सोंठ को कैसे और किन चीजों के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं. और सोंठ से शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं. इसके बारे में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी हैं. रुजुता दिवेकर का कहना है कि आप ड्राई जिंजर यानि सोंठ से घुटनों के दर्द को कम कर सकते हैं. इसे शरीर दर्द के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. स्किन के लिए, डाइजेशन के लिए या किसी शादी में आपने ज्यादा खा लिया और पेट की समस्या हो रही है तो सोंठ आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है. तो चलिए जानते हैं कैसे करें इसका इस्तेमाल करना है.
यहां देखें पूरा वीडियो-
Homemade Bun Maska Recipe: तीन चीजों से बनाएं आसान बन मस्का, बेहतर होगा चाय का चस्का...
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
सोंठ के फायदे- Dry Ginger Powder Benefits:
घुटनों के दर्द
शरीर दर्द
डाइजेशन
पेट की समस्या
स्किन
डैंड्रफ
इस एक चीज से 7 दिनों में दमक उठेगा आपका चेहरा, शेफ संजीव कुमार ने शेयर की जादुई रेसिपी
कैसे करें सोंठ का इस्तेमाल- How To Consume Dry Ginger Powder In Different Ways:
1. दूध के साथ-
आप रात के समय दूध में डालकर सोंठ के पाउडर को पी सकते हैं. इससे आपको नींद अच्छी आ सकती है.
2. गुड़ और घी-
आप अपने लंच में सोंठ को गुड़ और घी के साथ मिक्स करके ले सकते हैं. इससे शरीर को एनर्जी मिलेगी.
3. घी-गुड़ और हल्दी-
अगर आपके बच्चों को कफ, कोल्ड और फ्लू है तो आप उन्हें सोंठ घी-गुड़ और हल्दी को मिलाकर इनकी छोटी-छोटी बॉल बना कर खिला सकते हैं.
4. मसाला चाय-
अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं तो आप अपनी चाय में सोंठ को डालकर पी सकते हैं. ये आपको पीने में भी अच्छी लगेगी और सेहत के लिए भी अच्छी हो सकती है.
5. पंजीरी-
पंजीरी को आमतौर पर पूजा के दौरान प्रसाद के लिए बनाया जाता है. लेकिन इसे पंजाब में भी खूब पसंद किया जाता है, आप इसमें सोंठ का इस्तेमाल कर सकते हैं.
6. गोल पापड़ी-
अगर आप कुछ चटपटा खाना चाहते हैं तो उसके साथ भी यानि गोल पापड़ी में भी सोंठ का इस्तेमाल कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं