शनाया कपूर को जन्मदिन की देर से शुभकामनाएं. स्टार किड 3 नवंबर, 2023 को 24 साल की हो गई. शनाया कपूर ने अपना बर्थडे मालदीव में सेलीब्रेट किया. शनाया कपूर ने अपने बर्थडे सेलीब्रेशन की कुछ पोस्ट को इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर किया है. सिर्फ शनाया ही नहीं बल्कि उनके पिता संजय कपूर ने भी उनके बर्थडे सेलीब्रेशन का वीडियो सेयर किया है. जिसमें शनाया बर्थडे केक कट करते हुए नजर आ रही हैं.लेकिन इन सबके बीज हमारा ध्यान खींचा वो थी शनाया कपूर के हाथ में मौजूद तलवार, जिससे वो केट को कट कर रही थीं. आरेंज मैकरून और लाल गुलाबों से सजा हुआ केक देखने में ही बेहद लजीज लग रहा था. केक के नीचे 'हैप्पी बर्थडे शनाया' लिखा हुआ था.
संजय कपूर ने पोस्ट में एक मजाकिया कमेंट भी किया, "आप एक बड़ा चाकू इस्तेमाल कर सकते थे," साथ में हंसती हुई आंखों वाला इमोजी भी था.
अगर आप शनाया के बर्थडे केक का क्लोजर लुक देखना चाहते हैं तो आप लकी हैं. क्योंकि शनाया की मां महीप कपूर ने केक की एक क्लोज फोटो शेयर की है.
अपने बर्थ डे सेलीब्रेशन की शुरूआत शनाया कपूर ने शानदार फ्लोटिंग नाश्ते के साथ की थी. इससे पहले, उन्होंने पूल साइड की एक फोटो शेयर की थी. जिसमें लजीज डिश से सजी फ्लोटिंग ट्रे नजर आ रही थी. इस फ्लोटिंग ट्रे में मैंगो जूस, वॉटरमेलन जूस और कॉफी जैसे व्यंजन शामिल ते. वहीं बात करें फलों की तो इसमें अनानास, अनार, काले अंगूर और तरबूज के टुकड़े शामिल थे.
ये भी पढ़ें: "Just Cooking Like A Wow" वायरल ट्रेंड पर अमूल ने शेयर किया मजेदार डूडल, यहां देखें
बता दें कि मुंह में पानी ला देने वाली चीजों की लिस्ट यही नहीं खत्म हुई. इसके साथ इस प्लेट में शामिल था एक फ़्लफ़ी ऑमलेट, क्रिस्पी हैश ब्राउन और वॉफेल के ऊपर से कटी हुई स्ट्रॉबेरी, डोनट्स और क्रोइसैन्ट रखे हुए थे. इसके साथ ही काजू, अंजीर, किशमिश और अखरोट जैसे कई ड्राई फ्रूट्स भी इस लिस्ट में शामिल था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं