- शाहिद कपूर के 36.5 मिलियन इंस्टा-फैम का देखने मिलता है.
- शाहिद एक फूड इन्फ्लूअन्सर के रूप में भी उभरे हैं.
- शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की.
अगर आपको लगता है कि मीरा कपूर अपने सोशल मीडिया गेम से दिल जीत रही हैं, तो आप निश्चित रूप से पति और एक्टर शाहिद कपूर के इंस्टाग्राम हैंडल पर नहीं गए हैं. 'कबीर सिंह' स्टार के 36.5 मिलियन इंस्टा-फैम का देखने मिलता है और वह उन्हें अपने सभी वास्तविक और रील लाइफ डिटेल्स से अपडेट रखते है. उनकी फिल्म की शूटिंग की एक झलक से लेकर उनके परिवार के समय की झलकियों तक, हमें यह सब देखने को मिलता है. स्टोरी यहीं खत्म नहीं होती है. अपनी पत्नी के नक्शेकदम पर चलते हुए, शाहिद एक फूड इन्फ्लूअन्सर के रूप में भी उभरे हैं. हम अक्सर उन्हें अपने मील्स, मजेदार इंल्डजेंस, छुट्टियों के दौरान फूड ट्रेल्स और काफी चीजों के बारे में पोस्ट और स्टोरिज शेयर करते हुए देखते हैं. हम पर विश्वास नहीं करते? हमारा सुझाव है कि फोटो-शेयरिंग ऐप पर उनकी लेटेस्ट स्टोरी देखें.
इन दो तरीकों से ब्रेकफास्ट के लिए बनाएं मेथी का पराठा- Recipe Video
हाल ही में, शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्हें एक दोस्त के साथ क्लासिक साउथ इंडियन डोसे का मजा लेते हुए देखा गया. लेकिन जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा वह है डोसे का साइड. तस्वीर में, हम एक बड़ा डोसा देख सकते हैं, जो मेज पर फैला हुआ है, जिसके साइड में चटनी और सांबर है. डोसे की लंबाई देखकर वह काफी खुश भी दिख रहे थे. "आईला ... डोसा ...," शाहिद ने स्टोरी को कैप्शन दिया. यहां देखें:
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

चलिए मान लेते हैं, डोसा वाकई बहुत स्वादिष्ट लग रहा है. और अगर आप भी हमारी तरह खाने के दीवाने हैं तो इस तस्वीर ने आपकी भी क्रेविंग को बढ़ा दिया है. अगर ऐसा है, तो समय बर्बाद न करें और अपने लिए एक डोसा, सांबर और चटनी की एक स्वादिष्ट प्लेट तैयार करें और इसका मजा लें. इसमें आपकी मदद करने के लिए, हमें क्लासिक रेसिपी मिलीं जिन्हें घर पर आसानी से आजमा सकते हैं. नीचे रेसिपीज पर नजर डालें.
मसाला डोसा रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
सांबर रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
नारियल की चटनी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
इन व्यंजनों को घर पर ट्राई और कुछ ही समय में एक स्वादिष्ट भोजन तैयार करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं