विज्ञापन

19 साल पुराना गाना, शिमला की कुड़ी बनीं करीना कपूर, मनाली की वादियों में गूंजी श्रेया घोषाल की आवाज

19 साल पहले आया वो गाना जिसमें करीना कपूर ने शिमला की कुड़ी बनकर किया था जबरदस्त डांस. मनाली की वादियों में शूट हुए इस गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज से बनाया सुपरहिट.

19 साल पुराना गाना, शिमला की कुड़ी बनीं करीना कपूर, मनाली की वादियों में गूंजी श्रेया घोषाल की आवाज
19 साल पुराना गाना, शिमला की कुड़ी बन झूमी करीना कपूर
YouTube
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने बनते हैं जिनको सुनते ही किसी जगह की याद आ जाती है, आज हम 19 साल पुराने एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जिसमें पहाड़ों की खूबसूरत वादियां और प्यार में डूबी हुई चुलबुली लड़की की याद आ जाती है. साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में गीत नाम की लड़की थी जो एक लड़के के प्यार में ऐसी दीवानी हुई कि अपना घर छोड़ कर आ गई. वो लड़की जो अपनी जिंदगी को खुलकर जीती है. उसी पर फिल्माया गया ये गाना जिसमें रंगीन अंदाज, पहाड़ी बर्फ से घिरी वादियां और पहाड़ी डांस आज भी लोगों को पसंद आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने को यादगार किसने बनाया है? अगर नहीं तो चलिए आपको बताते हैं इस गाने की कहानी जिसमें पहाड़ी कुड़ी बनकर गीत ने जीता था सबका दिल.

चुलबुली लड़की गीत का डांस 

हम बात कर रहे हैं साल 2007 में आई फिल्म जब वी मेट की, जिसमें करीना कपूर और शाहिद ने काम किया था. इसी फिल्म का एक गाना था  'ये इश्क हाय, बैठे बिठाए, जन्नत दिखाए'. इस गाने को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था. गाने को मनाली के आसपास की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया था. फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग शिमला और रोहतांग पास में भी हुई थी. गाने का संगीत तैयार किया थी प्रीतम ने और इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे थे और गाने को आवाज दी थी श्रेया घोषाल ने. गाने में करीना कपूर रंग-बिरंग शिमला की पारंपरिक वेशभूषा में भी नजर आई थीं. गाने के बोल, लोकेशन, संगीत और श्रेया की आवाज के साथ इसको खास बनाया करीना कपूर के लुक और उनके चुलबुले अंदाज ने. गाने के बोल इस तरह हैं-

हाँ है कोई तो वजह
जो जीने का मज़ा
यूँ आने लगा
ये हवाओं में है क्या
थोड़ा सा जो नशा
यूँ छाने लगा
पूछो न पूछो मुझे क्या
हुआ है तेरी राहों में आकर
(पूछो न पूछो ना)
पूछो न पूछो मुझे क्या
मिलेगा तेरी बाहों में आकर
ये इश्क हाय बैठे बिठाये
जन्नत दिखाए हाँ, ओ रामा
ये इश्क हाय बैठे बिठाये
जन्नत दिखाए हाँ

नॉन डांसर्स को किया गया था शामिल 

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो इस गाने को इस गाने को मनाली के आस-पास की खूबसूरत वादियों में शूट किया गया था. गाने में लोकल डांसर्स और स्थानीय लोगों को भी शामिल किया गया था. इनमें चंबा, बिलासपुर, किन्नौर, धर्मशाला, हमीरपुर और कुल्लू के स्थानीय ग्रुप शामिल थे. निर्देशक इम्तियाज अली ने बताया था कि सरोज खान ने इन डांसर्स के साथ लगातार रिहर्सल की. उनके डांस से खुश होकर सरोज खान ने उन्हें चॉकलेट भी बांटी थीं. इस गाने की कोरियोग्राफी के लिए सरोज खान को 2008 में नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. गाने में करीना कपूर के रंग-बिरंगे कपड़े और लोकल डांसर्स की पारंपरिक वेशभूषा पहाड़ी माहौल को खास बनाती है. 

यह भी पढ़ें | 65 साल पुराना वो सदाबहार गाना, जब सायरा बानो बनीं 'कश्मीर की कली', लता मंगेशकर की आवाज में अमर

गाने से जुड़ा है संगीत का दिलचस्प किस्सा

ये इश्क हाय गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज से यादगार बनाया. इसके साथ ही IMDB के अनुसार गाने के संगीत की तुलना इंडोनेशियाई गायिका अंग्गुन के फ्रेंच गाने ‘Être une femme' से भी की गई थी. हालांकि, प्रीतम ने कहा था कि उन्हें इस गाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, ये महज एक संयोग हो सकता है. 'जब वी मेट' में शाहिद कपूर और करीना कपूर के अलावा तरुण अरोड़ा और सौम्या टंडन भी नजर आए थे. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 50.94 करोड़ रुपये की कमाई कर के हिट फिल्म साबित हुई थी. 

हालांकि इस फिल्म की पहली पसंद करीना और शाहिद नहीं थे. बल्कि पहले इन रोल्स के लिए बॉबी देओल और आयशा टाकिया को फाइनल किया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jab We Met Songs, Kareena Kapoor Songs, Shahid Kapoor Songs, Hindi News, Ndtv Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com