हर साल फादर्स डे पर हम यही सोचते रह जाते हैं कि इस बार पापा को क्या ऐसा खास गिफ्ट दें, जिससे उनका दिल सच में खुश हो जाए. हर बार की तरह इस साल भी वही पुराने गिफ्ट, लेटर, फोटो फ्रेम, मग या कपड़े-देने का मन नहीं है, तो यह स्टोरी आपके लिए ही है. इस बार फादर्स डे को थोड़ा अलग और यादगार बनाने के लिए आप अपने पापा के साथ पूरा दिन बिता सकते हैं.
अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि पूरा दिन आखिर करें क्या? इस सवाल का जवाब जानने के लिए इस स्टोरी को आखिर तक जरूर पढ़ें.
दिन की शुरुआत कैसे करें?
फादर्स डे के दिन की शुरुआत अपने पापा को खास महसूस कराने से करें. सुबह जल्दी उठकर उनकी पसंद का नाश्ता तैयार करें. चाहे उन्हें पराठे पसंद हों, पोहा, उपमा या फिर चाय के साथ सैंडविच, उनकी पसंद का नाश्ता बनाकर उन्हें सरप्राइज दें. इसके बाद परिवार के साथ बैठकर नाश्ता करें और उनसे खुलकर बातें करें. दिन की शुरुआत प्यार और अपनापन के साथ होगी तो फादर्स डे और भी यादगार बन जाएगा.
दोपहर में क्या किया जा सकता है?
चाय या कॉफी के साथ पुराने फोटो एल्बम निकालें और बचपन की यादों को ताजा करें. कई बार हम अपने कामों में इतना बिजी हो जाते हैं कि अपने माता और पिता के साथ समय नहीं बिता पाते. पुरानी तस्वीरों को देखकर आप कुछ मजेदार किस्सों और यादगार पलों पर बात कर सकते हैं. यह छोटा सा पल पापा के चेहरे पर मुस्कान लाने और पूरे परिवार को करीब लाने का काम करेगा.
शाम को पापा के साथ बिताएं क्वालिटी टाइम
शाम को और खास बनाने के लिए आप अपने पापा के साथ पार्क में टहलने जा सकते हैं या उनकी पसंदीदा फिल्म देख सकते हैं. कई बार किसी न किसी चीज में फंसे रहने के कारण हम माता-पिता के साथ समय नहीं बिता पाते, ऐसे में फादर्स डे उन्हें अपना समय देने का बेहतरीन मौका है.
रात के डिनर को बनाएं खास
आप घर पर ही पापा की पसंदीदा डिश बना सकते हैं या फिर पूरे परिवार के साथ उनके पसंदीदा रेस्टोरेंट में डिनर प्लान कर सकते हैं. फादर्स डे को और ज्यादा खास बनाने के लिए आप डिनर के दौरान उन्हें एक छोटा सा नोट भी लिखकर दे सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: रामलला को लगा मियाजाकी आम का खास भोग, जानिए क्यों है इतना कीमती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं