नवरात्रि के ये नौ दिन भक्ति, आराधना और उपवास के दिन होते हैं. हर ओर देवी की आराधना की धुन सुनाई पड़ती है तो वहीं उपवास कर रहे लोग अपने लिए सात्विक भोजन बनाते हैं. नवरात्रि के नौ दिनों में बहुत से लोग फलाहार पर रहते हैं. उत्सव और उमंग के इन नौ दिनों में व्रत तो होता है लेकिन, त्योहार का पूरा मजा लेने के लिए अलग-अलग व्यंजनों का मजा भी खूब लिया जाता है. व्रत का खाना और वो भी चटपटा बनाना हो तो आप एक्सपर्ट्स के बताई कुछ बेहद अलग और टेस्टी रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं.
मशहूर सेलिब्रिटी शेफ पंकज भदौरिया इन दिनों लगातार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से व्रत में खाने लायक अलग-अलग डिशेज की रेसिपी शेयर कर रही हैं. हाल में शेफ पंकज ने साबूदाना चटनी बम बनाने की बिल्कुल यूनिक और जायकेदार रेसिपी शेयर की है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘साबूदाना चटनी बम, एक चटपटी चटनी भरी साबूदाना कटलेट जो नवरात्रि के लिए एकदम सही नाश्ता हो सकता है'. आइए शेफ पंकज की स्टाइल में साबूदाना चटनी बम की रेसिपी जानते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Navratri Bhog Recipes: नवरात्रि व्रत के दौरान मां दुर्गा को लगाएं इन खास चीजों का भोग
यहां देखें पोस्ट-
Navratri Special 2022: व्रत के लिए आलू से बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर ये रेसिपीज
साबूदाना चटनी बम-
सामग्री-
- 1 कप साबूदाना
- 2 कप उबले आलू, कद्दूकस किया हुआ
- 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ अदरक
- 1 टेबल-स्पून कटी हुई हरी मिर्च
- सेंधा नमक
- ½ कप हरी चटनी
- कटा हरा धनिया
बनाने का तरीका-
साबूदाने को 2 घंटे के लिए भिगो दें. अब आलू, साबूदाना, अदरक, मिर्च, धनिया, नमक, कटे हरे धनिए को एक साथ अच्छी तरह मिक्स कर लें. नींबू के आकार के गोले बना लें. अब इस गोले में गड्ढा बनाकर उसमें एक छोटी चम्मच चटनी भरें. कवर और सील कर लें. मध्यम गरम तेल में बॉल्स को सुनहरा होने तक तल लें, निकालें और परोसें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं