अंगूर मखाना की सब्जी की रेसिपी
Angoor Makhana Sabji: कैल्शियम से भरपूर मखाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. मखाना से आप स्नैक्स, खीर और मिठाइयां तो बनाते होंगे लेकिन क्या आपने कभी मखाना की सब्जी के बारे में सुना है और वो भी हरे अंगूर के साथ. जी हां, खट्टे-मीठे अंगूर और सेहत से भरपूर अंगूर मखाना की सब्जी का स्वाद आपका जीत लेगा. मशहूर सेलिब्रिटी शेफ पंकज भदोरिया ने हाल में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अंगूर मखाना की सब्जी बनाने की खास रेसिपी शेयर की है.
यहां देखें रेसिपी -
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Yoga for Joint Pain: जोड़ों में दर्द से रहते हैं परेशान, तो ये 6 आसान योगासन देंगे आराम
अंगूर मखाना की सब्जी के लिए सामग्री (Ingredients for Angoor Makhana Sabji)
- 250 ग्राम हरे अंगूर
- 1 ½ कप मखाना
- 3 बड़े चम्मच घी
- 2 तेज पत्ते
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 बड़ा चम्मच धनिया के बीज
- ½ छोटा चम्मच सौंफ
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ अदरक
- 1 कप बारीक कटा हुआ प्याज
- 7-8 कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ लहसुन
- 1 कप दही
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- ¼ छोटा चम्मच काला नमक
- 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
- ¼ कप मावा
- ¼ कप मलाई / क्रीम
- 2 बड़े चम्मच कटी हुई धनिया पत्ती
अंगूर मखाना की सब्जी बनाने का तरीका (How to make Angoor Makhana Ki sabji)
- मखाने को सूखा भून कर निकाल लें. अंगूरों को धोकर अलग रख दें.
- घी गरम करें और सारे मसाले डाल दें. जब ये फूटने लगे तो इसमें बारीक कटा हुआ अदरक डालें और महक आने दें. बारीक कटा हुआ प्याज डालें फिर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें.
- दही में पिसा हुआ मसाला डालें और अच्छी तरह मिलाएं. प्याज़ में दही का मिश्रण डालें और लगातार चलाते हुए तब तक भूनें जब तक कि सतह पर तेल न तैरने लगे.
- भीगी हुई लाल मिर्च के बीज निकाल लीजिये. लहसुन, ¼ कप पानी के साथ पीसें और मुलायम पेस्ट तैयार कर लें.
- पेस्ट को पैन में डालें और 3-4 मिनट तक अच्छी तरह भूनें.
- मलाई, मावा और ¼ कप पानी मिलाकर पैन में डालें. तब तक पकाएं जब तक तेल सतह पर न तैरने लगे.
- 1 कप पानी डालकर उबाल लें.
- मखाने डालकर 3-4 मिनट तक उबालें.
- अंगूर डालें, 2-3 मिनट तक और पकाएं. कुटी हुई कसूरी मेथी, कटा हरा धनिया डालकर परोसें.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Angoor Makhana Sabji, Chef Pankaj Bhadoria, अंगूर मखाना सब्जी, Food