विज्ञापन

साफ पानी के लिए RO की सर्विस कितने दिन में करानी चाहिए? जानिए सही समय और आसान टिप्स

RO का पानी पीने से पहले जान लें, कितने महीने में करानी चाहिए सर्विस, नहीं तो पड़ सकता है पछताना.

साफ पानी के लिए RO की सर्विस कितने दिन में करानी चाहिए? जानिए सही समय और आसान टिप्स
RO की सर्विस कब कराएं.
NDTV

किचन में मौजूद RO यानि (वाटर प्यूरीफायर) हमारी सेहत को काफी हद तक बनाने और बिगाड़ने में जिम्मेदार है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं. क्योंकि बहुत से घरों में RO तब तक शान से दीवार पर टंगा रहता है, जब तक कि वह अचानक पानी देना बंद न कर दे या उसमें से अजीब सी बदबू न आने लगे. बहुत से लोग सोचते हैं कि जब तक मशीन चल रही है, सब ठीक है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि खराब फिल्टर वाला पानी पीना सीधे तौर पर बीमारियों को न्योता देना है? ​इस बारे में नई दिल्ली के प्रतिष्ठित वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल (VMMC & Safdarjung Hospital) के यूरोलॉजी, रोबोटिक्स और रीनल ट्रांसप्लांट विभाग के प्रमुख, प्रोफेसर डॉ. अनूप कुमार (Prof. Dr. Anup Kumar) ने बहुत ही जरूरी बातें बताई हैं. आइए आसान भाषा में जानते हैं कि आपको अपने घर के RO की सर्विस कब-कब और कैसे करवानी चाहिए.

यहां देखें वीडियो- 

​किन बातों का रखें खास ध्यान? 

  1. ​डॉ. अनूप कुमार के अनुसार, सेहतमंद रहने के लिए साफ पानी पीना सबसे पहली शर्त है. इसके लिए अपने RO के पार्ट्स का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है.
  2. मशीन के बाहर जो सफेद रंग की लंबी सी बोतल लटकी होती है, उसे हर 3 से 4 महीने में बदलवा लेना चाहिए. पानी की सारी मिट्टी, रेत और गंदगी सबसे पहले इसी में आकर रुकती है. अगर इसे समय पर न बदला जाए, तो गंदगी अंदर तक जाने लगती है.
  3. मशीन के अंदर जो कार्बन और दूसरे छोटे फिल्टर्स होते हैं, उन्हें हर 6 से 8 महीने में बदलवाना बहुत जरूरी है. इससे पानी की शुद्धता बनी रहती है.
  4. ​RO मेम्ब्रेन RO का दिल होता है, जो पानी से खतरनाक केमिकल्स और भारी धातुओं को बाहर निकालता है. इसे आप 1 से 2 साल के बीच बदलवा सकते हैं. हालांकि, यह इस बात पर पूरी तरह निर्भर करता है कि आपके घर में आने वाले सप्लाई के पानी में गंदगी या टीडीएस (TDS) कितना ज्यादा है.

​कैसे पहचानें कि आपके RO को सर्विस की जरूरत है?

  • अगर टैंक भरने में बहुत ज्यादा समय लगने लगा है और पानी बहुत पतली धार से आ रहा है, तो समझ जाइए कि फिल्टर पूरी तरह जाम हो चुके हैं.
  • अगर अचानक से पानी का स्वाद थोड़ा कड़वा, नमकीन या अजीब सा लगने लगे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं.
  • ​अगर मशीन चालू होने पर अंदर से खट-खट या घड़-घड़ की तेज आवाजें आने लगें, तो समझ लीजिए कि आपके RO को तुरंत मैकेनिक की जरूरत है.

इसे पीने से सेहत को क्या हो सकते हैं नुकसान-

​दूषित पानी की वजह से पेट की बीमारियां, पीलिया और टाइफाइड जैसी समस्याएं हो सकती हैं. 

यह लेख एनडीटीवी डॉ. अनूप कुमार (Prof. Dr. Anup Kumar) नई दिल्ली के प्रतिष्ठित वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल (VMMC and Safdarjung Hospital) में यूरोलॉजी, रोबोटिक्स और रीनल ट्रांसप्लांट विभाग के प्रमुख (Head of Department) से बातचीत पर आधार‍ित है.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: दिल्ली की मशहूर मलाई सोया चाप घर पर कैसे बनाएं? स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RO Ki Safai Kaise Kare, RO Ki Service Kab Karaye, RO Water Side Effects, RO Water Ke Nuksan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com