Red Chilli Side Effects in Hindi: मिर्च किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. इंडियन और स्पाइसी फूड किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. हर भारतीय को चटपटा और स्पाइसी खाना पसंद होता है. देश भर में आपको स्पाइसी फूड की अनगिनत वैराइटी मिल जाएंगी. लाल मिर्च में प्रोटीन, फाइबर, सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, जिंक, कॉपर, मैंगनीज, सेलेनियम और कई अन्य विटामिन जैसे कि विटामिन बी1, बी2, बी3, के और बी9, पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि लाल मिर्च का जरूरत से ज्यादा सेवन आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है.
लाल मिर्च खाने के नुकसान- Lal Mirch Khane Ke Nuksan:
1. मुंह के छाले के लिए-
मुंह में छाले होने पर हम कुछ भी खा नहीं पाते कई बार ये समस्या काफी दर्दनाक हो जाती है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि लाल मिर्च का अधिक सेवन मुंह के छाले और माउथ बर्निंग का कारण बन सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. आंखों के लिए-
लाल मिर्च का ज्यादा सेवन आंखों के लिए हानिकारक हो सकता है. अगर आप लाल मिर्च का जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं, तो आपको आंखों में जलन, आंखों के लाल होने, आंखों से पानी आने और आंखों में सूजन जैसी समस्या हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Vrat Friendly Recipes: सिर्फ 10 मिनट से भी कम समय में बनाएं ये 3 व्रत फ्रेंडली रेसिपी
3. पेट में जलन-
जरूरत से ज्यादा लाल मिर्च का सेवन करने से पेट में जलन हो सकती है. इसलिए अगर आपको पेट संबंधी समस्या पहले से ही है तो आप लाल मिर्च का सेवन करने से बचें.
4. प्रेग्रेंसी के लिए-
प्रेग्रेंसी में मिर्च का ज्यादा सेवन हानिकारक माना जाता है. इस दौरान लाल मिर्च के सेवन को जितना हो सके उतना नजरअंदाज करें, क्योंकि कई स्टडी का मानना है की प्रेग्रेंसी में लाल मिर्च का ज्यादा सेवन बच्चे की सेहत को प्रभावित कर सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं