Red Chilli Side Effects In Hindi: भारतीय लोगों की खाने की जब भी बात आती है तो तीखा और चटपटा खाने का जिक्र होता है. भारतीय लोगों को चटपटा और तीखा खाना पसंद होता है. भारतीय खाना और यहां के मसाले पूरी दुनिया में फेमस हैं. खाने में स्पाइस न हो तो वो खाना स्वाद में बिल्कुल सिंपल होता है और भारतीय इस तरह के खाने को खाना पसंद नहीं करते हैं. हमारे खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करती है मिर्च. मिर्च के बिना तो हम किसी भी खाने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा लाल मिर्च का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. अगर आप लल मिर्च का ज्यादा सेवन करते हैं तो आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. तो चलिए जानते हैं लाल मिर्च खाने से होने वाले नुकसान.
लाल मिर्च खाने के नुकसान- (Lal Mirch Khane Ke Nuksan)
1. पाचन-
अधिक लाल मिर्च खाने से पेट में जलन, एसिडिटी और अल्सर जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
ये भी पढ़ें- इन 7 लोगों को जरूर करना चाहिए सुबह खाली पेट टमाटर के जूस का सेवन

Photo Credit: iStock
2. पेट दर्द-
अधिक मिर्च खाने से पेट में दर्द और गैस की समस्या हो सकती है. इसलिए सीमित मात्रा में ही मिर्च खाएं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
3. स्किन-
मिर्च को छूने के बाद आंखों या त्वचा पर लगाने से जलन हो सकती है. इसलिए जब भी मिर्च को छूए अच्छे से हाथ धो लें.
4. एलर्जी-
कुछ लोगों को लाल मिर्च से एलर्जी हो सकती है, जिससे स्किन पर चकत्ते, खुजली, या सांस लेने में समस्या हो सकती है.
5. मुंह की जलन-
ज्यादा लाल मिर्च खाने से मुंह में जलन और दर्द हो सकता है. इसलिए जितना खा सकते हैं उतना ही खाएं.
6. हार्ट-
कई हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार अत्यधिक मसालेदार खाने से हृदय की धड़कन तेज हो सकती है, जिससे हार्ट रोग का खतरा बढ़ सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं