Iftaar Time Today: पवित्र रमजान का महीना चल रहा है. आज इस मुकद्दस महीने का दूसरा रोज़ा है. नई दिल्ली में आज इफ्तार का समय शाम 6:15 बजे (हनाफ़ी) और 6:25 बजे (जाफरिया) रहेगा. रिवाज के मुताबिक रोजा खजूर खाकर खोला जाता है, उसके बाद स्वादिष्ट पकवानों का सिलसिला शुरू होता है. आइए जानते हैं इफ्तार के लिए 8 खास डिशेज, जिन्हें आप आज ट्राई कर सकते हैं.
इफ्तार के लिए बनाएं खास डिश
फ्रूट चाटये एक फ्रेशनेस से भरा और पौष्टिक तत्वों से भरा बाउल है, जिसमें संतरा, तरबूज और स्ट्रॉबेरी जैसे फल या आप अपने पसंदादी फल डाल कर मिला सकते हैं. ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला छिड़क दिया जाता है. इफ्तार में यह कई घरों की पसंदीदा डिश होती है, क्योंकि यह शरीर को हाइड्रेट और एनर्जी से भर देती है.
वेज कटलेटइसे बनाने के लिए गाजर, आलू, बीन्स, कॉर्न और शिमला मिर्च जैसी सब्जियों को बारीक काटकर हल्का उबाल लिया जाता है. फिर इसमें नमक, काली मिर्च और मसाले मिलाए जाते हैं. सब्जियों को मैश करके छोटी-छोटी टिक्कियां बनाई जाती हैं, ब्रेडक्रम्ब्स में लपेटकर डीप फ्राई किया जाता है. ये पुदीना-धनिया की चटनी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगते हैं.

हलीम एक गाढ़ी और स्वादिष्ट डिश है, जिसे मीट, गेहूं, दाल और मसालों के साथ धीमी आंच पर कई घंटों तक पकाया जाता है. जब तक यह मुलायम और क्रीमी न हो जाए, इसे लगातार पकाया जाता है. यह देश के कई हिस्सों में इफ्तार की पारंपरिक और लोकप्रिय डिश है.
ये भी पढ़ें: Ramadan Iftar Recipes: इफ्तार पार्टी के लिए बेस्ट हैं ये 4 चिकन रेसिपी, फटाफट नोट करें विधि
चिकन मलाई टिक्कायह चिकन प्रेमियों के लिए खास डिश है. बिना हड्डी वाले चिकन के टुकड़ों को दही, क्रीम और मसालों में मेरिनेट किया जाता है. इसके बाद इन्हें तंदूर में बटर ग्लेज़ के साथ पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. इसे ग्रिलर या एयर फ्रायर में भी तैयार किया जा सकता है.
दही वड़ायह मीठा और खट्टा स्वाद देने वाली डिश है. उड़द दाल से बने वड़ों को पहले गर्म नमकीन पानी में भिगोया जाता है, फिर मीठे दही में डुबोया जाता है. ऊपर से भुना जीरा पाउडर, नमक, चाट मसाला, काला नमक, काली मिर्च, इमली की चटनी, हरी चटनी और अनार के दाने डालकर सजाया जाता है.
ये सभी डिशेज इफ्तार की थाली को खास और स्वाद से भरपूर बना देती हैं.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं