Raksha Bandhan 2023: सावन में भले ही कई त्योहार आते हैं लेकिन हर भाई बहन को महीने के आखिर में मनाए जाने वाले रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का इंतजार रहता है. भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक इस त्योहार में बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध उनकी लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं. इस अवसर पर कई तरह के मीठे व्यंजन (Sweets for Raksha Bandhan) बनाने की भी परंपरा है. आजकल बहुत से लोग हेल्थ और दूसरे कारणों से मीठा कम खाना चाहते हैं. ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं कुछ शुगर फ्री रेसिपीज ( Sugar Free Recipes) ताकि आपके फैमिली मेंबर्स से लेकर मेहमान तक गिल्ट फ्री होकर इन व्यंजनों का मजा ले सकें...
रक्षाबंधन के लिए शुगर फ्री रेसिपीज (Sugar Free Recipes for Raksha Bandhan)
Rakshabandhan 2023: रक्षाबंधन पर भाई-बहनों को स्पेशल फील कराने के लिए करें ये काम
शुगर फ्री फिरनी
सामग्री- 2 कप दूध, 2 चम्मच शहद, 3 चम्मच पिसा चावल, बारीक कटा पिस्ता, केसर
विधि
सबसे पहले दूध को उबाल लें. उबले हुए दूध में केसर और इलायची पाउडर मिलाएं. थोड़ी देर बाद पिसा चावल और शहद डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं. पिस्ता से गार्निश कर परोसें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शुगर फ्री कोकोनट डेट बॉल्स
सामग्री- एक कप कसा हुआ नारियल, 8 से 10 कटी हुई खजूर, 2 चम्मच पीनट बटर, 2 चम्मच कोको पाउडर और आधा कप ओट्स
विधि
खजूर से बीज निकाल कर 10 मिनट तक गर्म पानी में रखें. ओट्स को ब्लैडर में डालकर बारिक पाउडर बना लें. ओट्स को एक बाउल में निकाल लें और उसमें खजूर और कोको पाउडर मिला लें. मिश्रण को ब्लैडर में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें और छोटे छोटे बॉल्स का रूप दें. बॉल्स को कसे हुए नारियल से कोट कर परोसें.
शुगर फ्री ओट्स खीर
सामग्री- एक कप ओट्स, 3 कप दूध, 2 भीगी हुई अंजीर, एक कटा हुआ केला, 10 बादाम कटे हुए
विधि
ओट्स को पैन में डालकर हल्का ब्राउन होने तक रोस्ट कर लें. उसके बाद पैन में ओट्स डालें और उबलने दें. अच्छी तरह उबल चुके दूध में ओट्स को मिला दें और पांच मिनट तक पकाएं. खीर में अंजीर, बादाम और चुटकी भर छोटी इलायची का पाउडर मिलाकर कटे केले से सजाकर परोसें.
शुगर फ्री ड्राई फ्रूट्स बर्फी
सामग्री- 2 कप मावा, कटे हुए सूखे मिक्स फ्रूट, 10 अखरोट, आधा कप बादाम, 5 अंजीर, दो चम्मच पिस्ता, दालचीनी पाउडर
विधि
मावे को कड़ाही में डालकर लगातार चलाते हुए पांच मिनट तक पकाएं. अब कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें. अच्छी तरह मिक्स होने पर दालचीनी पाउडर मिला दें. मिश्रण को ग्रीस किए हुए प्लेट में निकालकर अच्छी तरह से फैला दें. इसे सेट होने के लिए 6 घंटे तक फ्रिज में रखें और टुकड़ों में काट कर परोसें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं