Rajma Chaat Recipe in Hindi: स्ट्रीट फूड्स खाने के शौकीन हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं आज हम आपके लिए ऐसी चाट रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए. असल में जब भी चाट की बात आती है तो हमारे दिमाग में सबसे पहला नाम आलू चाट, मटर चाट, पापड़ी चाट का आता है. चाट को कई तरीकों से बनाया जा सकता है. क्योंकि चाट की कई वैराइटी हैं. आमतौर पर चाट को पापड़ी, दही, हरी चटनी, लाल चटनी और मसालों के साथ तैयार किया जाता है. अगर आप भी चाट में हेल्थ का ट्विस्ट एड करना चाहते हैं तो आप राजमा चाट को ट्राई कर सकते हैं. राजमा को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. राजमा में मौजूद गुण शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं राजमा चाट की स्वादिष्ट रेसिपी.
राजमा चाट बनाना बेहद ही आसान है. इस चाट को राजमा और काबुली चने के के साथ तैयार किया जाता है. ये दोनों ही चीजें पोषण से भरपूर हैं. चने को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. तो वहीं राजमा भी प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर है. राजमा चाट को मोटापा कम करने के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है. क्योंकि इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है जिससे अनचाही लगने वाली भूख से बचे रहते हैं और वजन को कंट्रोल कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Protein Rich Food: चिकन और मीट से भी ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है इन शाकाहारी फूड में, यहां जानें...

कैसे बनाएं राजमा चाट रेसिपी- (How To Make Rajma Chaat Recipe At Home)
राजमा चाट बनाने के लिए आपको उबले हुए राजमा और काबुली चने चाहिए. एक बाउल में आप राजमा और चने को डाल लें. इसमें लालमिर्च पाउडर, आमचुर पाउडर, नमक, जीरा पाउडर, कटा टमाटर, कटी हुई प्याज और बारीक कटी हरी मिर्च के साथ चाट मसाला और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं..चाट बनकर तैयार है इसे हरी धनिया पत्ती से गार्निश करके सर्व करें.
World Cancer Day | Breast Cancer: Symptoms & Signs | स्तन कैंसर के कारण, लक्षण, इलाज, बचाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं