Plant vs Animal Protein: प्रोटीन एक जरूरी मैक्रोन्यूट्रिएंट है जो शरीर के लिए फंडामेंटल बिल्डिंग ब्लॉक के रूप में काम करता है. यह मांसपेशियों, हड्डियों, त्वचा के लिए जरूरी है. इसी के साथ यह हार्मोन, एंजाइम बनाने और इम्यून सिस्टम को मजबूत और भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है. वहीं हम सभी जानते हैं कि नॉनवेज फूड और दालों में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है, लेकिन अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि दोनों में प्रोटीन का बेहतर सोर्स कौन सा है. आइए जानते हैं इस बारे में क्या कहती हैं, हेड क्लिनिकल न्यूट्रिशन, FMRI गुड़गांव की डॉक्टर दीप्ति खटूजा.
यह भी पढ़ें: लौकी का जूस पीने के ये 5 जबरदस्त फायदे जान खुद को पीने से रोक नहीं पाएंगे आप
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नॉनवेज और दाल, किसमें ज्यादा है प्रोटीन? (Which Is More Protein Rich In Non Veg Or lentils
डॉक्टर दीप्ति खटूजा ने कहा, ये सच है नॉनवेज और दाल दोनों में प्रोटीन की मात्रा होती है, लेकिन अगर दोनों की तुलना की जाए, तो दाल में प्रोटीन की मात्रा नॉनवेज फूड से कम है.
डॉक्टर ने आगे कहा, अगर आप यह सोचकर दाल को छोड़ देते हैं या कम खाते हैं कि इसमें प्रोटीन की मात्रा कम है, तो यह एक गलत फैसला होगा, उन्होंने यह भी कहा कि भले ही नॉनवेज फूड में प्रोटीन की मात्रा दालों की तुलना में ज्यादा होती है, लेकिन हमें यह याद रखना होगा, कि नॉनवेज फूड खाने से मोटापा बढ़ सकता है और शरीर में कैलोरी की मात्रा में भी बढ़ोतरी होती है. ऐसे में प्रोटीन के लिए दालों को अच्छा सोर्स माना जा सकता है, क्योंकि इससे आपके शरीर के फैट नहीं मिलता है.
दाल खाने के फायदे (Benefits of Eating Pulses)
डॉक्टर ने कहा, दालों में अच्छा खासा प्रोटीन होती है और सबसे अच्छी बात यह है कि इसे खाने से आपके शरीर में फैट नहीं बढ़ेगा. दालों में प्रोटीन के साथ-साथ आपको फाइबर और अलग-अलग विटामिन और मिनरल भी मिलेंगे.
दालें प्लांट बेस्ड प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत हैं. जो लोग नॉनवेज फूड का सेवन नहीं करते हैं, उनके लिए दालें बेहतरीन ऑप्शन हैं. इसके अलावा, दालें कार्बोहाइड्रेट, आयरन, पोटेशियम, फोलेट (Folate) और अन्य पोषक तत्वों का भी अच्छा स्रोत हैं.
यह भी पढ़ें: खाना तो दूर, केले को हाथ भी न लगाएं ये लोग, डॉक्टर ने बताया किन लोगों के लिए जहर होता है केला और इसके नुकसान
किन दालों को भिगोकर खा सकते हैं?
कई दालें भिगोने के बाद खाई जा सकती हैं, जिनमें छोले, मसूर, राजमा, मूंग और सोयाबीन शामिल हैं. भिगोने से खाना पकाने का समय कम होता है और फाइटिक एसिड और 'Enzyme Inhibitors' को कम करके पाचन शक्ति में सुधार होता है.
Watch Video : Dietician ने बताई High Uric Acid, Weight Loss के लिए Best Diet | Anti Cancer Diet and Lifestyle
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं