Palak Paneer Chilla: ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील माना जाता है, ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन समय की कमी के चलते हम हेल्दी चीजें नहीं बना पाते हैं और अनहेल्दी चीजें खाने के लिए मजबूर हो जाते हैं. अगर आपके साथ भी यही होता है तो हमने आपको कवर किया है. आप नाश्ते में पोषण से भरपूर पालक पनीर चीला बना सकते हैं. इसे आसानी से कम समय में बनाया जा सकता है. आपको बता दें कि पालक और पनीर दोनों को पोषण का खजाना कहा जाता है. और इन दोनों चीजों से कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपीज बनाई जा सकती हैं.
पालक में पाए जानें वाले पोषक तत्व- Spinach Nutrition Value:
पालक में विटामिन बी, सी और ई पाया जाता है. इसके अलावा इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और ओमेगा 3 फैटी एसिड्स भी भरपूर होते हैं. जो शरीर को कई तरह की समस्याओं से दूर रखने में मदद कर सकते हैं. पालक को आयरन की भी अच्छा सोर्स माना जाता है जो शरीर में एनीमिया की कमी को दूर करने में मददगार है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें- Anda Recipes: जोरों की लगी है भूख तो अंडे से मिनटों में बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन
पनीर में पाए जाने वाले पोषक तत्व- Paneer Nutrition Value:
पनीर में विटामिन बी12, सेलेनियम, विटामिन डी और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्वों भरपूर होते हैं. पनीर को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. पनीर के सेवन से मसल्स ग्रोथ में फायदा मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- चीनी के डर से नहीं खाते हैं मीठा तो इस बनाएं गुड़ मालपुआ, यहां देखें इसे बनाने की आसान रेसिपी

Photo Credit: iStock
कैसे बनाएं पालक पनीर चीला रेसिपी | How To Make Palak Paneer Chilla Recipe
- पालक पनीर चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लें.
- इसमें बेसन डालें या आप मूंग दाल का बैटर भी डाल सकते हैं.
- स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालें. अच्छी तरह मिलाएं.
- अब इसमें 2 टेबल स्पून दही और जरूरत के अनुसार पानी डालें.
- अब इसमें उबली हुई पालक का पेस्ट डालें.
- सब कुछ अच्छे से मिलाएं.
- इसके बाद गरम पैन में बैटर को कलछी की सहायता से फैलाएं और चीला को दोनों तरफ से सेंक लें.
- एक बार हो जाने के बाद, फ्राइड पनीर को डालें और चीला को फोल्ड करें आपका पालक पनीर चीला तैयार है.
घर पर इसे बनाएं और हमें नीचे कमेंट में बताएं कि यह कैसा लगा.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं