- बेसन चीला एक लोकप्रिय रेसिपी है .
- यह इतना स्वादिष्ट और बनाने में काफी आसान है.
- सूजी के भी अपने लाभ हैं.
अपने नाश्ते को स्वस्थ बनाने के लिए, आपको सिर्फ बहुत सारे प्रोटीन लेने की ज़रूरत है. यहां ऐसी बहुत सारी रेसिपीज हैं जिनसे आप हर दिन एक प्रोटीन से भरपूर नाश्ता तैयार कर सकते हैं. बेसन चीला उन्हीं में से एक लोकप्रिय रेसिपी है जिसका मजा हम प्लेन या फिर पनीर स्टफिंग के साथ ले सकते हैं. इसे और अधिक दिलचस्प बनाने के लिए, इस चीले के बैटर में सूजी को मिलाएं और हम आपसे वादा करते हैं कि इसके बाद आप दोबारा सिर्फ बेसन का चीला नहीं बनाएंगे. यह इतना स्वादिष्ट और बनाने में काफी आसान है, हमने इस रेसिपी को स्वादिष्ट और स्वस्थ नाश्ते के विकल्प के रूप में बहुत उपयोगी पाया.

जैसा कि हम सभी जानते हैं, बेसन अन्य पोषक तत्वों के साथ में प्रोटीन से भरपूर होता है. वहीं सूजी के भी अपने लाभ हैं. सबसे पहले इससे चीला क्रिस्पी बनता है, इसका क्रीमी टेक्सचर चीले को स्वादिष्ट बनाती है और इसके उच्च फाइबर और प्रोटीन की मात्रा इस चीले के पोषण मूल्य को बढ़ाती है. यह दानेदार आटा स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जो हमें पूरा दिन के लिए ऊर्जा देने में मदद करता है. यह चीला स्वाद में बहुत ही अच्छा है, आपको इसमें किसी चीज की स्टफिंग की भी जरूरत महसूस नहीं होगी. यहां देखें कि आप इसे कैसे बना सकते हैं.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यह चीला सिर्फ 30 मिनट के अंदर बनाया जा सकता है. इस क्रिस्पी चीले को आप अपनी पसंद की चटनी या फिर सॉस के साथ खा सकते हैं. तो देर किस बात कि इस स्वादिष्ट चीले को आप अपने सुबह के नाश्ते शामिल कर इसका मजा लें. इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें हरी मिर्च, प्याज और टमाटर जोड़ सकते हैं.
कम समय में बनने वाली आलू की ये 9 नॉर्थ इंडियन रेसिपीज आपको इम्प्रेस करने में नहीं होगी फेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं