पाइनएप्पल का खट्टा-मीठा स्वाद हम में से कई लोगों को पसंद होता है. यह विटामिन सी के साथ-साथ कई जरूरी पोषक तत्वों जैसे- फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. ऐसे में अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं. लेकिन हम में से कई लोग अक्सर पाइनएप्पल को खरीदने से कतराते हैं, क्योंकि इसका काटना और छिलना बहुत ही मुश्किल भरा काम है. यहां जानते हैं पाइनएप्पल को काटने और छीलने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका क्या है-
स्टेप 1: सबसे पहले पका पाइनएप्पल चुनें
सबसे पहले एक फ्रेश और पका हुआ पाइनएप्पल चुनें. इसका रंग हल्का पीला या सुनहरा होना चाहिए और नीचे से मीठी खुशबू आनी चाहिए. बहुत ज्यादा हरा या बदबूदार पाइनएप्पल लेने से बचें.
स्टेप 2: अब पाइनएप्पल को धोएं
पाइनएप्पल को काटने से पहले इसे पानी से अच्छी तरह से धोएं. ऐसा करने से बाहरी सतह पर जमी धूल-मिट्टी या कीटनाशकों के कण अच्छे से बाहर हो जाएंगे.
स्टेप 3: क्राउन को सबसे पहले काटें
अब एक मजबूत चाकू और कटिंग बोर्ड लें. सबसे पहले पाइनएप्पल का ऊपरी हरा क्राउन लगभग 1 इंच नीचे से काट दें. इसके बाद नीचे का हिस्सा भी काट लें, ताकि फल सीधा खड़ा हो सके.
स्टेप 4: अब छिलें बाहरी हिस्सा
अब पाइनएप्पल को सीधा खड़ा करें. ऊपर से नीचे की ओर लंबी स्ट्रिप्स में इसका मोटा छिलका उतारें. कोशिश करें कि छिलके के साथ कम से कम गूदा निकले.
स्टेप 5: अब पाइनएप्ल के भूरे रंग के छब्बे निकालें
छिलका हटाने के बाद पाइनएप्पल पर छोटे-छोटे भूरे धब्बे दिखाई देंगे, जिन्हें आंखें कहा जाता है. इन्हें तिरछे V आकार में चाकू से काटकर निकाल दें. इससे पाइनएप्पल खाने में ज्यादा मुलायम लगेगा.
स्टेप 6: पाइनएप्पल को टुकड़ों में काटें
पाइनएप्पल को लंबाई में दो हिस्सों में काटें. फिर हर हिस्से को दो भागों में काटकर चार टुकड़े बना लें.
स्टेप 7: सख्त बीच वाला हिस्सा हटाएं
हर टुकड़े के बीच में एक सख्त सफेद कोर होता है. इसे चाकू की मदद से निकाल दें, क्योंकि यह हिस्सा काफी कठोर होता है. हालांकि, अगर आप इसे खाना चाहते हैं, तो ऐसे भी खा सकते हैं.
स्टेप 8: मनचाहे आकार में काटें
अब पाइनएप्पल को छोटे क्यूब्स, स्लाइस या लंबी स्टिक के आकार में काट लें. आप इसे सीधे खा सकते हैं, फ्रूट चाट में मिला सकते हैं या जूस और स्मूदी बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं.
कुछ जरूरी टिप्स
- ध्यान रखें कि हमेशा फ्रेश और पके हुए पाइनएप्पल की खरीदें.
- चाकू की धार तेज और साफ होनी चाहिए.
- कटिंग बोर्ड को स्थिर रखें, ताकि हाथ न फिसले.
- कटे हुए पाइनएप्पल को एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में 3 से 4 दिनों तक स्टोर किया जा सकता है.
वीडियो में देखें पाइनएप्पल काटने का सही तरीका-
ये भी पढ़ें - Pineapple Coconut Chia Smoothie Recipe: गर्मियों में पिएं शरीर को ठंडक और एनर्जी देने वाला यह हेल्थ ड्रिंक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं