वंदे भारत की पहली स्लीपर ट्रेन हावड़ा-कामाख्या रूट पर चलाई जा रही है. अब देश को दूसरी वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) मिलने वाली है. लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन तैयार किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके. पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के सफल होने के बाद अब दूसरी ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है. हालांकि लोगों के मन में सवाल है कि वंदे भारत की दूसरी स्लीपर ट्रेन किस रूट में चलाई जाएगी.
वंदे भारत का नया स्लीपर ट्रेन वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलाने की तैयारी की जा रही है. हालांकि वाराणसी-दिल्ली के बीच कई ट्रेन पहले से चलाई जा रही है. लेकिन वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से लोगों को तेज रफ्तार ट्रेन का विकल्प मिलेगा. वहीं उन लोगों को इसका फायदा मिलेगा जो जल्द से जल्द वाराणसी से दिल्ली पहुंचना चाहते हैं.
कब से चलेगी वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
ऐसी जानकारी सामने आई है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को वाराणसी-नई दिल्ली के बीच दिवाली तक चलाने की तैयारी की जा रही है. हालांकि इसके लिए तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. वहीं वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया भी तय नहीं किया गया है.
क्या होगी ट्रेन की टाइमिंग
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन वाराणसी-नई दिल्ली ट्रेन की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे होने की संभावना है. वहीं यह वाराणसी केंट से रात के 9.20 (21.30 बजे) रवाना होगी. जबकि अगले दिन सुबह 5 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी. यानी ट्रेन वाराणसी से 8 घंटे में दिल्ली पहुंच जाएगी. वहीं वापसी में नई दिल्ली से रात 9.20 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5 बजे वाराणसी पहुंचेगी.
ट्रेन में क्या होगी सुविधा
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 800 यात्री सफर कर सकेंगे. इसमें 11 3AC कोच, 4 2AC कोच और 1 फर्स्ट क्लास AC के कोच होंगे.
बताया जा रहा है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन वाराणसी-दिल्ली का ट्रायल जल्द ही शुरू होने वाला है. यानी सितंबर महीने में ही होगा. सफल ट्रायल के बाद इसे यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं