विज्ञापन

चेहरे की झाइयां कम करने के लिए क्या-क्या खाएं? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताई ऐसी डाइट, जिनसे दाग-धब्बे हो जाएंगे गायब

चेहरे पर होने वाली झाइयों को कम करने के लिए आप अपने डाइट को बेहतर कर सकते हैं. इससे काफी हद तक फायदा हो सकता है. यहां डर्मेटोलॉजिस्ट से जानते हैं झाइयां हटाने के लिए क्या-क्या खाएं?

चेहरे की झाइयां कम करने के लिए क्या-क्या खाएं? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताई ऐसी डाइट, जिनसे दाग-धब्बे हो जाएंगे गायब
Diet for pigmentation on face : चेहरे से झाइयां कैसे हटाएं?

Jhaiyan hatane ke liye kya khayen: चेहरे पर काले-काले घब्बे, झाइयां और असमान स्किन टोन आज के समय में काफी ज्यादा आम हो चुकी है. इसके पीछे की वजह तेज धूप, हार्मोनल बदलाव, बढ़ता प्रदूषण और खराब खानपान बताया जा रहा है. हालांकि, इस परेशानी को कम करने के लिए हम में से कई लोग पिगमेंटेशन हटाने के लिए महंगे स्किन ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन स्किन एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप सही डाइट लेते हैं, तो इससे स्किन को अंदर से हेल्दी बनाने में मदद मिलती है. 

यशोदा हॉस्पिटल्स की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट एंड एस्थेटिक्स एक्सपर्ट डॉ. सिंधुरा मंडावा का कहा,

चेहरे पर झुर्रियां हटाने के लिए किसी खाद्य पदार्थ की भूमिका नहीं होती है, बल्कि सही पोषक तत्व से स्किन की रिपेयरिंग की जा सकती है. अगर आप सही पोषण लेते हैं, तो इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और स्किन टोन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. यहां जानते हैं स्किन की झाइयां हटाने के लिए क्या-क्या खाएं?


विटामिन सी से भरपूर चीजें

डॉ. मंडावा ने बताया कि अगर आप चाहते हैं कि आपके चेहरे की झाइयां कम हो, तो इसके लिए आपको अपने आहार में विटामिन C से युक्त खाद्य पदार्थों को जोड़ने की जरूरत होती है. दरअसल, विटामिन सी स्किन में मेलानिन बनने के प्रोसेस को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है. विटामिन सी युक्त आहार के रूप में आप रोजाना संतरा, नींबू, कीवी, स्ट्रॉबेरी और शिमला मिर्च जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं. 

हरी पत्तेदार सब्जियां भी हैं जरूरी

डॉक्टर का कहना है कि अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन पर दाग-धब्बे और पिग्मेंटेशन की दिक्कतें दूर हो, तो हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे- पालक, केल, अन्य तरह के साग को डाइट में जोड़ें. इनमें विटामिन A, C, E और कई आवश्यक मिनरल्स पाए जाते हैं, जो स्किन सेल्स की रिपेयर में मदद करते हैं और त्वचा की प्राकृतिक चमक बनाए रखते हैं.

टमाटर दे सकता है अतिरिक्त सुरक्षा

डॉ. सिंधुरा मंडावा ने बताया कि टमाटर में मौजूद लाइकोपीन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है. ये त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान से कुछ हद तक बचाने में मदद कर सकता है. नियमित रूप से टमाटर को सलाद या भोजन में शामिल करना त्वचा के लिए लाभकारी हो सकता है.

पपीता, हल्दी और ग्रीन टी भी हैं फायदेमंद

डॉक्टर मंडावा का कहना है कि पपीते में पाया जाने वाला पपेन स्किन की डेड सेल्स को हटाने में मदद कर सकता है. वहीं, हल्दी में मौजूद करक्यूमिन और ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन्स अपने एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाने जाते हैं. ये तत्व त्वचा की रंगत को बेहतर बनाने और सूजन कम करने में सहायक हो सकते हैं.

हेल्दी फैट्स का भी रखें ध्यान

अच्छी त्वचा के लिए केवल विटामिन ही नहीं, बल्कि हेल्दी फैट्स भी जरूरी हैं. अखरोट, बादाम, अलसी के बीज, चिया सीड्स और फैटी फिश जैसी चीजें स्किन बैरियर को मजबूत बनाने में मदद करती हैं. इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और वह ज्यादा स्वस्थ दिखाई देती है.

झाइयां हटाने के लिए किन चीजों को से बनाएं दूरी?

डॉ. मंडावा का कहना है कि अगर आप चाहते हैं कि आपके चेहरे की झाइयां कम हो, तो काफी ज्यादा चीनी, प्रोसेस्ड फूड और तली-भुनी चीजों का सेवन सीमित करें. ये शरीर में सूजन बढ़ा सकते हैं, जिससे पिगमेंटेशन और अन्य स्किन समस्याएं और ज्यादा नजर आने लगती हैं. साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें - चेहरा झाइयों से भर गया है, तो क‍िचन की यह गोल चीज लगाइए 2 हफ्ते, हो जाएंगे सारे दाग-धब्‍बे दूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pigmentation, Pigmentation Cause, Pigmentation Around Mouth, Pigmentation Around Lips, Pigmentation Diet Chart
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com