विज्ञापन

DIY Skin Care: चेहरे की ड्राईनेस से परेशान हैं? घर पर तैयार करें आसान मॉइस्चराइजिंग पैक

Homemade Moisturizer: चेहरे की ड्राईनेस से परेशान हैं तो घर पर नारियल तेल, कैस्टर ऑयल, एलोवेरा और गुलाबजल से आसान मॉइस्चराइजर बना सकते हैं. इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. साफ हाथ और साफ कंटेनर का इस्तेमाल करें और खराब गंध या बनावट बदलने पर इसे फेंक दें.

DIY Skin Care: चेहरे की ड्राईनेस से परेशान हैं? घर पर तैयार करें आसान मॉइस्चराइजिंग पैक
घर पर नारियल तेल, कैस्टर ऑयल, एलोवेरा और गुलाबजल से बनाएं आसान मॉइस्चराइजर
ndtv

मौसम बदलते ही चेहरे पर रूखापन, खिंचाव और ड्राईनेस की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स के बजाय कुछ लोग घर पर मौजूद चीजों से मॉइस्चराइजिंग पैक तैयार करते हैं. इस DIY नुस्खे में नारियल तेल, कैस्टर ऑयल, एलोवेरा जेल, विटामिन ई और रोजवॉटर का इस्तेमाल किया गया है. हालांकि, किसी भी घरेलू नुस्खे को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करना और एक्सपर्ट की सलाह लेना बहुत जरूरी है.

नारियल तेल और कैस्टर ऑयल का करें इस्तेमाल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस होममेड मॉइस्चराइजर को बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ कांच के जार में एक-एक चम्मच नारियल तेल और कैस्टर ऑयल मिलाएं. नारियल तेल त्वचा को मुलायम महसूस कराने में मदद करता है, जबकि कैस्टर ऑयल गाढ़ा होने के कारण त्वचा में नमी बनाए रखने में भी मदद करता है.

एलोवेरा जेल से मिलेगा ठंडक का एहसास

उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल मिलाया जाता है. एलोवेरा त्वचा को ठंडक और नमी देने के लिए जाना जाता है. तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें विटामिन ई कैप्सूल का तेल और थोड़ी मात्राा में रोजवॉटर मिलाएं.

यह भी पढ़ें:  घर में लगा है गुड़हल का पौधा? फूलों से ऐसे बनाएं होममेड फेसपैक, दाग-धब्बों में मिलेगा छुटकारा, चमकेगा चेहरा

चेहरे पर लगाने का ये है सही तरीका

बता दें कि DIY मॉइस्चराइजर लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करना जरूरी है. फेसवॉश के बाद जब त्वचा हल्की नम हो जाती है, तब थोड़ी मात्रा में मॉइस्चराइजर लगाएं. इसे जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से फैलाएं और त्वचाा को इसे सोखने का समय दें.

हर स्किन टाइप पर एक जैसा असर जरूरी नहीं

वीडियो में इसे सभी स्किन टाइप के लिए उपयोगी बताया गया है. लेकिन घरेलू मिश्रण हर व्यक्ति की त्वचा पर एक जैसा काम करे, यह जरूरी नहीं है. खासकर ऑयली, मुंहासे वाली या संवेदनशील त्वचा पर सावधानी जरूरी है. जलन, लालिमा या खुजली होने पर तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें.

साफ कंटेनर का करें इस्तेमाल

घरेलू मॉइस्चराइजर में प्रिजर्वेटिव नहीं होते, इसलिए इसे लंबे समय तक बनाकर रखना ठीक नहीं है. साफ हाथ और साफ कंटेनर का इस्तेमाल करें और खराब गंध या बनावट बदलने पर इसे फेंक दें. पहली बार इस्तेमााल से पहले हाथ या कान के पीछे थोड़ी मात्रा लगाकर पैच टेस्ट जरूर करें.

यह भी पढ़ें:  Teacher's Day 2026: टीचर्स डे सेलिब्रेशन में छा जाना है? अपनाएं ये 4 परफेक्ट फैशनेबल लुक्स, हर कोई करेगा तारीफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Homemade Moisturizer, Homemade Moisturizer For Combination Skin, Homemade Moisturizer For Dry Skin, Homemade Moisturizer For Oily Skin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com