विज्ञापन

3 चीजों से घर पर बनाएं बाजार जैसी मूंगफली की चिक्की, हर बाइट में मिलेगा क्रंची ट्विस्ट

गुड़ वाली मूंगफली चिक्की घर पर कैसे बनाएं, इस हैक से मिनटों में होगी तैयार.

3 चीजों से घर पर बनाएं बाजार जैसी मूंगफली की चिक्की, हर बाइट में मिलेगा क्रंची ट्विस्ट
मूंगफली की चिक्की कैसे बनाएं.
NDTV

सर्दियों का मौसम आते ही भारतीय घरों में गुड़ और मूंगफली से बने व्यंजन नजर आने लगते हैं और उन्हीं में से एक है मूंगफली की चिक्की, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को गर्म रखने में भी मदद करती है. इसे छोटे से लेकर बड़े तक हर कोई खाना पसंद करता है. आपको बता दें कि गुड़ और मूंगफली का मेल न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह एनर्जी और पोषण का भी अच्छा सोर्स है.अगर आप बाजार से चिक्की खरीदने के बजाय इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो इस विधि से इसे झटपट तैयार कर सकते हैं.

कैसे बनाएं मूंगफली की चिक्की-

सामग्री-

  • 2 कप मूंगफली
  • 1 कप गुड़ 
  • 1 छोटा चम्मच घी
Latest and Breaking News on NDTV

विधि-

  1. चिक्की बनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली को धीमी आंच पर भून लें. जब मूंगफली अच्छी तरह भुन जाए और उसका छिलका आसानी से निकलने लगे तो गैस बंद कर दें. ठंडी होने पर छिलके निकालकर मूंगफली को हल्का-सा दरदरा कर लें या साबुत ही रखें.
  2. अब एक कड़ाही में घी डालें और उसमें गुड़ डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं. गुड़ को लगातार चलाते रहें ताकि वह जले नहीं. कुछ मिनट बाद गुड़ पूरी तरह पिघलकर गाढ़ा हो जाएगा. 
  3. यह जांचने के लिए कि गुड़ तैयार है या नहीं, एक कटोरी ठंडे पानी में गुड़ की एक बूंद डालें. यदि बूंद तुरंत सख्त हो जाए तो समझिए कि चाशनी तैयार है.
  4. अब गैस धीमी कर दें और भुनी हुई मूंगफली गुड़ में डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि हर मूंगफली पर गुड़ की परत चढ़ जाए.
  5. इसके बाद मिश्रण को तुरंत घी लगी हुई थाली या बटर पेपर पर निकाल लें. बेलन की मदद से इसे अपनी पसंद के अनुसार पतला बेल लें. 
  6. मिश्रण हल्का गर्म रहते हुए ही चाकू से चौकोर या डायमंड आकार में काट लें.
  7. जब चिक्की पूरी तरह ठंडी हो जाए तो टुकड़ों को अलग कर लें.

मूंगफली की चिक्की खाने के फायदे-

मूंगफली में प्रोटीन, हेल्दी फैट और फाइबर पाया जाता है, जबकि गुड़ आयरन और कई जरूरी मिनरल्स का अच्छा सोर्स है. यही वजह है कि यह चिक्की स्वाद के साथ-साथ एनर्जी देने वाला स्नैक भी बन जाती है. सर्दियों में इसे चाय के साथ या शाम की हल्की भूख मिटाने के लिए खाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- दूध पर नहीं जमती मोटी मलाई, अपनाएं ये 3 तरीके, Malai की परत होगी और भी गाढ़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Peanut Chikki, Peanut Chikki Kaise Banaye, Peanut Chikki Recipe In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com