विज्ञापन

Cabbage Cleaning Tips: पत्तागोभी में छिपे हो सकते हैं कीड़े, पकाने से पहले ऐसे करें सही तरीके से साफ

Cabbage Cleaning Tips: पत्तागोभी एक ऐसी सब्जी है जो लगभग हर घर में इस्तेमाल होती है. लोग इसे सब्जी, पराठा, सलाद या मंचूरियन के रूप में खाते हैं. कई बार इसकी परतों के बीच छोटे कीड़े और गंदगी छिपी रह जाती है, इसलिए इसे सही से साफ करना जरूरी है.

Cabbage Cleaning Tips: पत्तागोभी में छिपे हो सकते हैं कीड़े, पकाने से पहले ऐसे करें सही तरीके से साफ
Cabbage Cleaning Tips
Pexels

Cabbage Cleaning Tips: पत्तागोभी (Cabbage) एक ऐसी सब्जी है जो लगभग हर घर में इस्तेमाल होती है. कोई इससे सलाद बनाता है तो कोई सब्जी, पराठा या मंचूरियन. लेकिन कई बार इसकी परतों के बीच छोटे कीड़े और गंदगी छिपी रह जाती है, जो आंखों से तुरंत नजर नहीं आती. सिर्फ ऊपर से धो लेना काफी नहीं होता. अगर पत्तागोभी को सही तरीके से साफ न किया जाए तो यह सेहत पर असर डाल सकती है. ऐसे में इसे पकाने से पहले सही सफाई का तरीका जानना बेहद जरूरी है.

क्यों होती है पत्तागोभी में कीड़ों की समस्या?

पत्तागोभी की बनावट कई परतों वाली होती है. यही वजह है कि छोटे कीड़े, मिट्टी और बैक्टीरिया इसकी अंदरूनी पत्तियों में छिप जाते हैं. खेतों में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक भी कई बार इसकी परतों में रह जाते हैं. अगर इसे बिना अच्छे से साफ किए खाया जाए तो पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

सबसे पहले हटाएं ऊपर की पत्तियां

पत्तागोभी को साफ करने का पहला तरीका है उसकी ऊपर की 2-3 पत्तियों को निकाल देना. ये पत्तियां सबसे ज्यादा धूल और कीटनाशकों के संपर्क में रहती हैं. इसके बाद पत्तागोभी को बीच से काट लें ताकि अंदर की परतें दिखाई दें.

यह भी पढ़ें: Rogan Josh: इस वजह से पड़ा ‘रोगन जोश' नाम, जानिए कैसे बनी दुनिया की फेमस डिश

नमक वाले पानी में भिगोना है जरूरी

एक बड़े बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें 1-2 चम्मच नमक डालें. अब कटी हुई पत्तागोभी को 15 से 20 मिनट तक इसमें भिगोकर रखें. नमक वाला पानी छोटे कीड़ों को बाहर निकालने में मदद करता है. कई लोग इसमें थोड़ा सा सिरका भी मिलाते हैं, जिससे बैक्टीरिया कम हो सकते हैं.

बहते पानी में अच्छी तरह धोएं

भिगोने के बाद पत्तागोभी को बहते पानी में अच्छे से धोना चाहिए. कोशिश करें कि हर परत तक पानी पहुंचे. अगर आपको कहीं काले धब्बे या खराब हिस्सा दिखे तो उसे काटकर अलग कर दें.

काटने के बाद भी करें एक बार जांच

कई बार छोटे कीड़े कटिंग के बाद नजर आते हैं. इसलिए सब्जी काटने के बाद उसे एक बार प्लेट में फैलाकर देख लें. इससे सफाई को लेकर भरोसा बढ़ जाता है.

फ्रिज में रखने से पहले रखें सूखा

अगर आप पत्तागोभी को तुरंत इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो उसे पूरी तरह सुखाकर ही फ्रिज में रखें. गीली सब्जी जल्दी खराब हो सकती है और उसमें बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा रहता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com