विज्ञापन

दुनिया की सबसे खट्टी सब्जी किस देश में उगती है? टेस्ट करने से पहले 10 बार सोचेंगे

​Bilimbi vs Lemon: क्या आपने देखी है दुनिया की सबसे खट्टी सब्जी? फिलीपींस के लोग इसके बिना नहीं खाते खाना. इस आर्टिकल में जानें किस चीज में होता है इस्तेमाल.

दुनिया की सबसे खट्टी सब्जी किस देश में उगती है? टेस्ट करने से पहले 10 बार सोचेंगे
World Sourest Vegetable: दुनिया की सबसे खट्टी सब्जी से, दांत खट्टे होना तय है. (AI Generated Image)

World Sourest Vegetable: खट्टी चीजों की जब भी बात आती है नींबू, आम का नाम सबसे पहले लिया जाता है. ​क्या आपको खट्टा खाना पसंद है? गोलगप्पे का पानी या नींबू का अचार देखकर क्या आपके मुंह में पानी आ जाता है? अगर हां, तो आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में सुनकर ही शायद आपके दांतों में झनझनाहट शुरू हो जाए. हम बात कर रहे हैं दुनिया की सबसे खट्टी मानी जाने वाली सब्जी की. 

​कहां उगती है यह खटास की खान?

यह अनोखा फल (जिसे सब्जी की तरह इस्तेमाल करते हैं) मुख्य रूप से फिलीपींस में पाया जाता है. वहां के लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन नए लोगों के लिए इसे बर्दाश्त करना थोड़ा मुश्किल होता है. फिलीपींस के अलावा यह दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ अन्य हिस्सों में भी मिलता है, पर फिलीपींस की मिट्टी में इसकी पैदावार सबसे ज्यादा होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

​नाम क्या है और क्यों है इतना खास?

इस खट्टी चीज को दुनिया "बिलिम्बी" (Bilimbi) के नाम से जानती है. फिलीपींस की लोकल भाषा में इसे "कामियास" (Kamias) या "इबा" (Ibâ) भी कहा जाता है. देखने में यह छोटा, हरा और खीरे जैसा लगता है, लेकिन इसके अंदर जो खटास छुपी है, वो बड़े-बड़े नींबू को मात दे सकती है. 

​खाने में कैसे होता है इस्तेमाल?

  • फिलीपींस के किचन में 'कामियास' की एक खास जगह है. वहां इसे कच्चा खाने की हिम्मत तो कम ही लोग करते हैं, लेकिन दाल और मछली की करी में इसका इस्तेमाल खूब होता है.
  • ​अचार और चटनी- बिलिम्बी का अचार वहां बहुत मशहूर है. सिरके और मिर्च के साथ मिलकर इसका स्वाद जबरदस्त हो जाता है.
  • ​दाल का स्वाद- जैसे हम भारत में दाल में नींबू या अमचूर डालते हैं, वैसे ही वहां कामियास को काटकर दाल में डाला जाता है.

ये भी पढ़ें- ना गैस, ना बिजली धूप से बनने वाली राई कांजी गर्मियों में किसी टॉनिक से कम नहीं, फटाफट नोट करें रेसिपी

कैसे करें असली और नकली आम की पहचान? (How to identify if the mango is naturally or artificially ripened?) 

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bilimbi Vs Lemon, World Sourest Vegetable, Dunia Ki Sabse Khatti Sabji And Phal, ​Sour Vegetable For Cooking, ​Most Sour Fruit In The World
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com