- पनीर बहुमुखी सामग्री में से एक है.
- यह डिश थोड़ा हटकर लगती है.
- एक्ट्रा ज़िंग को जोड़ने के लिए उन्हें एक स्पाइसी ग्रेवी में मिलाना होगा.
जब भी हमारे घर में कोई अवसर या पार्टी होती है, तो हमारी ज्यादातर डिश पनीर से बनी होती है. फिर चाहे आप चिली पनीर या पनीर टिक्का को स्नैक के रूप में सर्व करें या मेनकोर्स के लिए शाही पनीर बनाएं- पनीर हमेशा खाने की टेबल पर अपनी जगह बना ही लेता है. पनीर बहुमुखी सामग्री में से एक है. आप लगभग किसी भी तरह का मसाला डाल सकते हैं या इसे किसी भी ग्रेवी में मिला सकते हैं, और इसका स्वाद हमेशा लाजवाब रहेगा! साथ ही, हर उम्र के लोग पनीर को खाना पसंद करते हैं. हालांकि, अगर आप एक ही तरह की रेसिपी को बार-बार बनाकर बोर हो चुके हैं, तो पनीर को एक नया ट्विस्ट देने का समय आ गया है. उसी के लिए, यहां हम आपके लिए पनीर रोल्स ग्रेवी की एक रेसिपी लेकर आए हैं!

अब हम जानते हैं कि यह डिश थोड़ा हटकर लगती है क्योंकि पनीर रोल अपने आप में एक डिश है. लेकिन कुछ नया करने की कोशिश करने में कोई बुराई नहीं है! इस रेसिपी में, आपको पहले पनीर के रोल बनाने होंगे और फिर उसमें एक्ट्रा ज़िंग को जोड़ने के लिए उन्हें एक स्पाइसी ग्रेवी में मिलाना होगा. इस रेसिपी तैयार करने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन अंतिम परिणाम आपको खुश करने के लिए काफी रहेगा. इस डिश में, आपको कोई एक्ट्रा रोटी या नान बनाने की भी जरूरत नहीं होगी. नीचे रेसिपी देखें:
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
आंखों पर पट्टी बांधकर बना शेफ ने बनाई नूडल्स की प्लेट, इंटरनेट पर लोग हुए इम्प्रेस (Watch Video)
पनीर रोल ग्रेवी : यहां जानिए पनीर रोल ग्रेवी बनाने की रेसिपी
एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें, इसमें मोटे तौर पर कटी दो प्याज डालें और इसी के साथ इसमें लहसुन, अदरक और साबुत मसाले डालें. मोटे तौर पर कटा टमाटर और दही डालें. थोड़ी देर इसे भूनें और इसमें साबुत लाल मिर्च, हरी मिर्च डालें.3.लाल मिर्च पाउडर, धनिया, हल्दी और नमक डालकर इसे अच्छी तरह भून लें. मसाला पक जाए तो ठंडा करके मिक्स में स्मूद पेस्ट बना लें. पैन लें इसमें थोड़ा सा तेल गरम करें, कसूरी मेथी डालें, इसके बाद तैयार पेस्ट को इसमें डालकर पकाएं. इस पर गरम मसाला छिड़के, तैयार ग्रेवी को एक तरफ रख दें.
अब पनीर लें, इसमें से थोड़ा पनीर काट कर एक तरफ रख दें. बाकी बचे पनीर के चकौर पतले पतले स्लाइस निकालकर एक प्लेट पर फैला दें. कटा हुआ पनीर लें, इसे क्रश कर लें. पैन गरम करें थोड़ा तेल डालें इसे बारीक कटी प्याज डालें और हल्का सा भून लें. इसमें क्रश पनीर डालें, लाल मिर्च, धनिया, नमक और गरम मसाला छिड़ककर एक स्टफिंग तैयार कर लें. तैयार स्टफिंग को पनीर स्लाइस पर फैलाकर उन्हें रोल करके रोल्स बना लें, आप चाटे तो इन्हें थोड़ा सा घी तवे गरम करके हल्का रोस्ट कर सकते हैं. हम यहां इन्हें ऐसे ही ग्रेवी में डाल रहे हैं. हरे धनिए से गार्निश करके सर्व करें.
पनीर ग्रेवी रोल की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
अगर आप है इंडो चाइनीज के फैन तो ट्राई करें ये लाजवाब स्ट्रीट स्टाइल चिली गोभी- Recipe inside
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं