- भारतीय 12 अगस्त से 23 अगस्त 2021 तक ओणम मना रहे हैं.
- ओणम उत्सव में सद्या की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.
- राहुल गांधी ने हाल ही में केरल में ओणम सद्या का आनंद लिया.
जैसाकि हम जानते हैं कि ओणम 2021 कि शुरूआत हो गई है और दुनिया भर में लोग अपने लोकप्रिय त्योहारों में से एक त्योहार को उत्साह के साथ मना रहे हैं. यह एक 10-दिवसीय पर्व हैै जिसे फसल उत्सव के रूप में मनाया जाता है. इसके अलावा यह मलयालम वर्ष- कोल्ला वर्षाम की शुरुआत का प्रतीक है. इस साल, यह समारोह 12 अगस्त, 2021 को शुरू हुआ है और 23 अगस्त, 2021 को समाप्त होगा. ओणम समारोह का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा भोजन है, जिसे पारंपरिक रूप से ओणम सद्या (या ओनासद्या) के रूप में जाना जाता है, इसमें केरल के केले के पत्ते पर परोसे जाने वाले क्लासिक शाकाहारी व्यंजन शामिल हैं. आज, ओणम सद्या पूरे भारत में एक लोकप्रिय भोजन है, और लोग, वर्ष के इस समय के दौरान, इस व्यंजन को खाने के लिए रेस्टोरेंट या (मलयाली) दोस्तों के घर जाते हैं. कुछ लोग घर पर भी शुरू से ही ओनासद्या तैयार करते हैं.
Breakfast Special Stuffed Idli: आपके ब्रेकफास्ट को बनाएंगी मजेदार यह स्वादिष्ट और हेल्दी स्टफड इडली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में केरल के एक वृद्धाश्रम में स्वादिष्ट सद्या का लुत्फ लिया. एएनआई के अनुसार, राहुल गांधी ने मलप्पुरम जिले के वंदूर में गांधी भवन स्नेहरामम (वृद्धाश्रम) के निवासियों के साथ एक भव्य दावत का आनंद लिया. दावत की तस्वीरें माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर सामने आईं, जिसमें राहुल गांधी मेज पर बैठे थे और दाल, सांभर, पापड़म, ओलन, इंजी पुली, पचड़ी और बहुत कुछ खा रहे थे. यहां देखें:
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Kerala: Congress leader Rahul Gandhi had onasadya with the residents of Gandhi Bhavan Sneharamam (old age home) at Wandoor in Malappuram district today. pic.twitter.com/yvhN5zsWO1
— ANI (@ANI) August 17, 2021
स्वादिष्ट लग रहा है, है ना? हमारी तरह अगर आप भी ललचा रहे हैं तो हमारी सलाह है कि अपने दोस्तों और परिवार के लिए घर पर ही एक गैंड मील बनाएं. क्लासिक सद्या व्यंजनों की तलाश है? तो टेंशन न लें, हमने सात क्लासिक सद्या व्यंजनों की एक लिस्ट बनाई जिन्हें आसानी से घर पर बनाया जा सकता है. रेसिपीज के लिए यहां क्लिक करें.
हैप्पी ओणम 2021, सभी को!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं