विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: निशा मधुलिका ने बताया इम्यूनिटी बूस्टर लड्डू की रेसिपी, बीमारियां रहेंगी कोसो दूर

Moong Dal Laadu: बदलते मौसम, जैसे आती-जाती सर्दी या बरसात में, हमारी सेहत को खास देखभाल की ज़रूरत होती है. ये लड्डू न केवल स्वाद में बेमिसाल हैं, बल्कि इनमें डाले गए खास मसाले और ड्राई फ्रूट्स व स्पाइसेज इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) को भी बढ़ाते हैं.

आज क्या बनाऊं: निशा मधुलिका ने बताया इम्यूनिटी बूस्टर लड्डू की रेसिपी, बीमारियां रहेंगी कोसो दूर
Immunity Booster Food: इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए खाएं ये लड्डू.

Immunity Booster Laddu: बदलते मौसम, जैसे आती-जाती सर्दी या बरसात में, हमारी सेहत को खास देखभाल की ज़रूरत होती है. ये लड्डू न केवल स्वाद में बेमिसाल हैं, बल्कि इनमें डाले गए खास मसाले और ड्राई फ्रूट्स व स्पाइसेज इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) को भी बढ़ाते हैं. इन्हें बनाना बहुत ही आसान है और खास बात यह है कि आप इन्हें एक बार बनाकर महीनों तक स्टोर कर सकते हैं. बच्चों की बढ़ती उम्र हो या बड़ों की सेहत, यह लड्डू हर किसी के लिए बहुत फायदेमंद है. जानी-मानी शेफ निशा मधुलिका ने इन हेल्दी लड्डुओं की रेसिपी शेयर की है. तो चलिए जानते हैं लड्डू कैसे बनाएं. 

Latest and Breaking News on NDTV
  • छिलके वाली मूंग दाल- 200 ग्राम
  • तिल - 200 ग्राम
  • गोंद- 50 ग्राम
  • देसी घी- 200 ग्राम
  • बादाम- 100 ग्राम
  • कतरे हुए बादाम- 60 ग्राम
  • कतरे हुए काजू- 60 ग्राम
  • किशमिश - 50 ग्राम
  • मलाई 
  • सोंठ पाउडर- 2 छोटे चम्मच
  • नटमेग पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
  • इलायची पाउडर- 1 चम्मच
  • गुड़ की खांड - 250 ग्राम
  • शुगर पाउडर- 250 ग्राम

रेसिपी

दाल को अच्छे से धोकर साफ कर लीजिए और फिर इसे सूती कपड़े पर सूखने के लिए डाल दीजिए. इसके बाद तिल को भून कर ठंडा होने के लिए रख दीजिए. मूंगफली के दानों का छिलका निकालकर इसको भी भूंन लीजिए. अब एक कढ़ाई में 100 ग्राम देसी घी लीजिए और इसमें गूंद को डालकर भून लीजिए. इसके बाद बादाम को भी भूनकर निकाल लीजिए. अब कढ़ाई में घी डालिए और फिर इसमें पहले बादाम, इसके साथ ही काजू और किशमिश डालकर फ्राई कर लीजिए. जब किशमिश फूली-फूली नजर आने लगे तो फ्लेम को बंद कर दीजिए अब सभी नट्स को बाहर निकालकर रख दीजिए. 

ये भी पढ़ें: आज क्या बनाऊं: चीला खाने के हैं शौकीन तो एक बार ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर पनीर चीला, तारीफ करते नहीं थकेंगे खाने वाले

अब मिक्सर जार में तिल को डालकर ग्राइंड कर लीजिए. अब मूंगफली के दानों को दरदरा पीस कर तिल में मिलाएं. इसी तरह से बादाम को भी दरदरा पीसकर तिल में मिलाएं. अब एक कटोरी को मदद से गूंद को दरदरा पीस कर तिल में मिलाएं. अब दाल को आपको ड्राई रोस्ट कर लेना है. दाल के ठंडा होने पर उसे भी मिक्सर जार में डालकर बारीक आटे की तरह पीस लीजिए. पीसने के बाद आटे को छान लीजिए. अब पिसी हुई दाल को घी में डालकर मिक्स कर लीजिए. अब दाल में ही मलाई डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. अब कढ़ाई में ही तिल वाला पूरा मिक्स डालकर मिक्स कर लीजिए. इसके बाद इसमें सोंठ पाउडर, नटमेग पाउडर, इलायची पाउडर और बचा हुई घी और गोंद को डाल लीजिए. अब इसमें गुड़ की खांड, चीनी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए. अब इसमें भुने हुए ड्राई फ्रूट्स को डालकर मिक्स करें और 100 ग्राम घी और मिला कर इनको लड्डुओं को बनाकर तैयार कर लें. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com