विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: मुंह में जाते ही घुल जाएंगे तिल गुड़ के लड्डू, बस ऐसे करें तैयार

Til Gud Ladoo: तिल को सेहत का खजाना कहा जाता है. अगर आप भी सर्दियों के मौसम में शरीर को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो आप तिल गुड़ के लड्डूओं का सेवन कर सकते हैं.

आज क्या बनाऊं: मुंह में जाते ही घुल जाएंगे तिल गुड़ के लड्डू, बस ऐसे करें तैयार
Til Gud Ladoo: कैसे बनाएं तिल गुड़ के लड्डू.

Til Gud Ladoo: सर्दियों में फूड्स क्रेविंग बढ़ जाती है. इस मौसम में शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हम कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं. तिल को सर्दियों का सुपरफूड कहें, तो गलत नहीं होगा. क्योंकि इसमें मौजूद गुण कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार हैं. अगर आप भी स्वाद के साथ सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो तिल गुड़ के लड्डू बना सकते हैं. तिल ऑयली सीड होते हैं, जो काफी हेल्दी होता है, तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं तिल गुड़ के लड्डू. 

कैसे बनाएं तिल गुड़ के लड्डू-  (How To Make Til Gud Ladoo Recipe At Home)

सामग्री-

  • तिल (सफेद या काले)
  • गुड़
  • घी
  • इलायची पाउडर
  • चिरौंजी 
  • बादाम 

विधि-

इन लड्डूओं को बनाने के लिए सबसे पहले आप तिल को साफ पानी से धोकर सूखा लें. ऐसा आपको एक दिन पहले करना होगा. फिर आप एक पैन में तिल को मध्यम आंच पर भूनें जब तक वे खुशबू न दें और हल्के भूरे रंग के न हो जाएं. इन्हें ठंडा होने दें. एक पैन में गुड़ और पानी मिलाकर धीमी आंच पर पिघलाएं. गुड़ को उबाल आने तक पकाएं और एक तार की चाशनी बनाएं. भुने हुए तिल को मिक्सर में दरदरा पीस लें. पिसे हुए तिल को गुड़ की चाशनी में मिलाएं और अच्छी तरह मिला लें. इसमें घी, इलायची पाउडर मिलाएं. अच्छी तरह मिला लें. मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें, फिर हाथों से लड्डू बनाएं. लड्डू को चिरौंजी या बादाम की कतरन से सजाएं. लड्डू बनकर तैयार हैं इन्हें एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें और सर्दी का मजा लें. 

तिल गुड़ लड्डू खाने के फायदे- Til Gud Laddu Khane Ke Fayde:

1. कब्ज-

तिल-गुड़ लड्डू में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है. ठंड के मौसम में इस लड्डू के सेवन से पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: मेथी साग और पालक से हटकर एक बार जरूर बनाएं लाल साग, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त 

Latest and Breaking News on NDTV

2. हड्डियों-

कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस से भरपूर होने के कारण तिल हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है. अगर आप कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं, तो तिल गुड़ के लड्डूओं का सेवन कर सकते हैं.

3. स्किन-

तिल और गुड़ के लड्डू में कई तरह के जरूरी न्यूट्रिएंट होते हैं. जिनमें जिंक सबसे खास होता है. यह स्किन और बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

4. इम्यूनिटी-

ठंड के मौसम में कमजोर इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आप रोजाना तिल गुड़ के लड्डूओं का सेवन कर सकते हैं.

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Til Gud Ladoo Eating Benefits In Winter, How To Make Til Gud Ladoo, Til Gud Ladoo Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com