विज्ञापन

Winter Special: मूंग दाल का हलवा तो खाया ही होगा, क्या कभी इसके लड्डू ट्राई किए हैं? नोट करें आसान रेसिपी

Moong Dal Laddu Recipe In Hindi: आज हम आपके साथ एक ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जिसे खाकर आप इस मौसम में शरीर को बीमारियों से दूर रख सकते हैं. तो चलिए बिना देरी किए निशा मधुलिका से जानते हैं घर पर स्वादिष्ट मूंग की दाल के लड्डू कैसे बनाएं?

Winter Special: मूंग दाल का हलवा तो खाया ही होगा, क्या कभी इसके लड्डू ट्राई किए हैं? नोट करें आसान रेसिपी
मूंग के लड्डू स्वस्थ है?

Moong Dal Laddu Recipe In Hindi: बदलते मौसम में अक्सर हम बीमार पड़ जाते हैं और ऐसा इसलिए होता है कयोनबकी हमारी इम्यूनिटी लो हो जाती है, जूसके कारण हमारा शरीर काफी यतेज बीमारियां पकड़ता है. आज हम आपके साथ एक ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जिसे खाकर आप इस मौसम में शरीर को बीमारियों से दूर रख सकते हैं. तो चलिए बिना देरी किए निशा मधुलिका से जानते हैं घर पर स्वादिष्ट मूंग की दाल के लड्डू कैसे बनाएं?

सामग्री:

  • छिलके वाली मूंग की दाल (1 कप भर के 200 ग्राम)
  • तिल (1.5 कप भुना हुआ)
  • मूंगफली (आधा कप रोस्ट की हुई)
  • गोंद 
  • घी 
  • बादाम 
  • काजू 
  • किशमिश 
  • मलाई 

बनाने की विधि:

मूंग की दाल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप छिलके वाली मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें. अब ½ कप तिल लें और उन्हें हल्का सुनहरा होने तक भून लें, इसके बाद ½ कप मूंगफली को भी अच्छे से रोस्ट कर लें. एक कढ़ाई में 3 से 4 बड़े चम्मच घी डालें और उसमें 2 बड़े चम्मच गोंद को फूलने तक भूनें. फिर इसी घी में ½ कप मिक्स ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम) डालकर 2 से 3 मिनट तक भून लें. तिल के हल्का ठंडा होने पर उसे मिक्सर में ज्यादा बारीक नहीं, हल्का दरदरा पीस लें. उसी तरह ड्राई फ्रूट्स को भी हल्का दरदरा पीस लें. भुने हुए गोंद को मिक्सर में नहीं पीसें, इसे कटोरी या बेलन से हल्का कुचल लें.  अब धोई हुई मूंग दाल को एक कढ़ाई में बिना घी के 8 से 10 मिनट तक ड्राई रोस्ट करें, जब तक यह हल्का सुनहरा और कुरकुरी न हो जाए. थोड़ा ठंडा होने पर इसे पीसकर आटा बना लें. अब कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच घी गर्म करें और इसमें पीसी हुई मूंग दाल डालकर धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट तक भूनें. अब इसमें ½ कप मलाई डालकर अच्छी तरह मिलाएं, जिससे इसका पेस्ट बन जाए. इसके बाद इसमें तिल और ड्राई फ्रूट्स का पाउडर डालें और सभी चीज़ों को 2 से 3 मिनट तक भूनें. अब मसाले डालें 2 छोटे चम्मच सौंठ पाउडर, ½ छोटा चम्मच जायफल पाउडर, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर. अब थोड़ा घी (लगभग 1 से 2 बड़े चम्मच) और मिलाएं. अंत में अपनी पसंद के अनुसार ¾ कप से 1 कप तक बूरा/चीनी पाउडर मिलाएं. सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें. फिर हाथों से मनचाहे आकार के लड्डू बना लें. 

इसे भी पढ़ें: Cancer Awareness: दिल्ली सरकार की पहल, कैंसर स्क्रीनिंग और जागरूकता एक साथ!

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moong Ke Laddu Kaise Banaye Recipe, Moong Ke Laddu Kaise Banaye Benefits, Moong Dal Ke Laddu Kaise Bante Hain, Moong Dal Ke Laddu Recipe, Moong Dal Laddu Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com