विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2025

Navratri 4rth Day Bhog: नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा को लगाएं इस चीज का भोग, नोट करें रेसिपी, पूजन विधि और मंत्र

Navratri 4rth Day Bhog: कुष्मांडा देवी को अष्टभुजा भी कहा जाता है. इनकी आठ भुजाएं हैं. अष्टभुजा देवी अपने हाथों में धनुष, बाण, कमल-पुष्प, कमंडल, जप माला, चक्र, गदा और अमृत से भरपूर कलश रखती हैं. आप माता को इस मीठी चीज का भोग लगा सकते हैं.

Navratri 4rth Day Bhog: नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा को लगाएं इस चीज का भोग, नोट करें रेसिपी, पूजन विधि और मंत्र
Navratri 4rth Day Bhog: मां कुष्मांडा किस चीज का लगाएं भोग.

Navratri 4rth Day Bhog: देश भर में धूम-धाम से नवरात्रि का पर्व सेलिब्रेट किया जा रहा है. नवरात्रि के नौ दिनों को बहुत ही पावन और शुभ माना जाता है. नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है. अपनी मंद, हल्की हंसी के द्वारा मां कुष्ठमांडा ने अपने उदर से ब्रह्मांड को उत्पन्न किया था. माना जाता है जो भक्त मां के इस रूप की आराधना करते हैं, उनपर कभी किसी प्रकार का कष्ट नहीं आता. कुष्मांडा देवी (Maa Kushmanda) को अष्टभुजा भी कहा जाता है. इनकी आठ भुजाएं हैं. अष्टभुजा देवी अपने हाथों में धनुष, बाण, कमल-पुष्प, कमंडल, जप माला, चक्र, गदा और अमृत से भरपूर कलश रखती हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मां कुष्मांडा की पूजा करने से आयु, यश, बल और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है. तो चलिए जानते हैं मां कूष्‍मांडा को किस चीज का लगाते हैं भोग.

मां कूष्‍मांडा को किस चीज का लगाएं भोग- (Maa Kushmanda Halwa Bhog)

नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है. माना जाता है कि मां कूष्‍मांडा को दही और हलवा अति प्रिय है. हलवे की कई वैराइटी हैं. अगर आप नौ दिन का व्रत कर रहे हैं, तो आप सिंघाड़े के आटे का हलवा, आलू का हलवा, बादाम का हलवा आदि चीजों का भोग लगा कर इसे आप भी प्रसाद के रूप में ग्रहण कर सकते हैं. तो चलिए जानते स्वाद और सेहत से भरपूर हलवा रेसिपी. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें. 

ये भी पढ़ें- नवरात्रि व्रत में क्यों खाते हैं सेंधा नमक, वजह जान हो जाएंगे हैरान 

Latest and Breaking News on NDTV

दही-फल स्मूदी-

दही को व्रत के दौरान खाया जाता है. इसे आप माता को भोग में भी लगा सकते हैं. आप दही और फल से स्मूदी तैयार कर सकते हैं.

कैसे बनाएं-

स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले साफ दही को मिक्सी में डालें इसमें फलों को धोकर काटकर डालें औ ब्लेंड करें. गिलास में निकालकर सर्व करें.

मां कुष्मांडा मंत्र- Maa Kushmanda Mantra:

या देवी सर्वभू‍तेषु मां कूष्‍मांडा रूपेण संस्थिता.
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

ऐसे करें मां कूष्‍मांडा पूजा विधि-  Maa Kushmanda Puja Vishi:

मां कूष्‍मांडा की पूजा के लिए नवरात्रि के चौथे दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं. इसके बाद मंदिर को अच्छे से साफ करें. फिर मां कूष्मांडा का स्मरण करके उनको धूप, गंध, अक्षत्, लाल पुष्प, सफेद कुम्हड़ा, फल, सूखे मेवे और सौभाग्य का सामान अर्पित करें. पूजा के अंत में मां कूष्मांडा की आरती करें. और क्षमा याचना करें, कि जो भी आपसे पूजा में भूल हुई हो मां उसे माफ करें.

धूम्रपान करने वालों को खांसी की दिक्कत क्यों होती है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navratri 4rth Day Bhog, Maa Kushmand Pujan Vidhi, Maa Kushmand Importance, Maa Kushmand Mantra, Maa Kushmand Prasad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com