- त्योहार के नौ दिनों के दौरान बहुत से लोग उपवास रखते हैं.
- पूरे भारत में समान भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है.
- नवरात्रि के नौ दिनों को खास रंगो के साथ जोड़ा गया हैं.
नवरात्रि उन कुछ त्योहारों में से एक है जिन्हें पूरे भारत में समान भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है. इस साल शरद नवरात्रि 26 सितंबर 2022 से शुरू होकर 5 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ समाप्त होगी. यह त्योहार देवी दुर्गा और उनके सभी नौ अवतारों की पूजा को समर्पित है. त्योहार के नौ दिनों के दौरान बहुत से लोग उपवास रखते हैं या सात्विक भोजन करते हैं. हर दिन को एक खास रंग दिया गया है जो देवी दुर्गा के एक रूप से जुड़ा होता है. इसलिए जो लोग नवरात्रि का पालन करते हैं, वे हर दिन के हिसाब से उसी रंग के भोजन तैयार करते हैं और देवी दुर्गा को उसका भोग भी लगाते हैं. अगर आप इस पारंपरिक नवरात्रि अनुष्ठान का पालन करने की योजना बना रहे हैं, तो हमने हर दिन के हिसाब से रंग और व्यंजनों के सुझावों को एक लिस्ट में शामिल किया है, जिन पर आप विचार कर सकते हैं.
नवरात्रि के दौरान बनाना चाहते हैं कुछ हेल्दी एंड टेस्टी तो ट्राई करें यह मखाना ड्राई फ्रूट नमकीन
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
नवरात्रि 2022: यहां हर दिन के लिए 9 नवरात्रि रंग के व्यंजन हैं.
पहला दिन: यह दिन सफेद रंग से जुड़ा है. इस दिन बनाने के लिए सबसे अच्छा भोजन खीर है, जो दूध, चीनी और व्रत फ्रेंडली चीजों जैसे मखाना और साबूदाना से बनी होती है. यहां कुछ नवरात्रि-स्पेशल खीर रेसिपी दी गई हैं जिन्हें आप आजमा सकते हैं.

दूसरा दिन: लाल, इस दिन का रंग होने के कारण, आप अनार जूस से खुद को हाइड्रेट रखने के साथ डिटॉक्स कर सकते हैं. एक अन्य विकल्प यह है कि चुकंदर और गाजर का रस लिया जाए.
तीसरा दिनः नवरात्रि उत्सव का तीसरा दिन नीले रंग को समर्पित है. आप इस दिन अपने व्रत के अनुकूल डिजर्ट में ब्लूबेरी या प्रून शामिल कर सकते हैं.
चौथा दिनः यह दिन पीले रंग से जुड़ा है, इसलिए भक्त इस रंग क व्यंजन बना सकते हैं. इस दिन आप साबूदाना की खिचड़ी, आलू का हलवा या केसर की खीर बना सकते हैं.
पाचंवा दिन: यह दिन का हरे रंग से जुड़ा होता है. आप कच्चे केले की बर्फी बना सकते हैं या कच्चे केले के गूदे से बने व्रत फ्रेंडली केले की टिक्की की इस रेसिपी को आजमा सकते हैं. यह अवधी-स्पेशल टिक्की खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है.
छठा दिनः क्योंकि इस दिन से जुड़ा रंग ग्रे है तो आप कुट्टू के आटे से हर तरह की रेसिपी बना सकते हैं. कुट्टू पुरी, कुट्टू चीला, कुट्टू पकौड़ा ऐसे बहुत सारे विकल्प हैं.
सातवां दिनः नारंगी नवरात्रि के 7वें दिन का रंग है. आप इस नारंगी रंग का कद्दू और सेब के हलवे या लोकप्रिय मोतीचूर के लड्डू से बना सकते हैं.
आठवां दिन: पीकाॅक ग्रीन इस दिन का रंग है. इस दिन को यादगार बनाने के लिए आप कीवी फल और व्रत स्पेशल पान पेठा मिठाई का सेवन कर सकते हैं.

नौवां दिनः गुलाबी रंग को नवरात्रि के अंतिम दिन के लिए समर्पित किया गया है. केसर और गुलाब फिरनी और आलू और गुलाब का हलवा चुनने के लिए अच्छे विकल्प हैं.शरद नवरात्रि 2022 की शुभकामनाएं!
मीड वीक इंल्डजेंस के लिए ट्राई करें मेथी पूरी और आलू मसाला का यह बेस्ट कॉम्बिनेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं