- नवरात्रि 17 अक्टूबर से शुरू होकर 25 अक्टूबर तक जारी रहेंगे.
- भारत में नवरात्रि का पर्व दो बार मनाया जाता है.
- कुछ लोग नवरात्रि के पूरे नौ दिन उपवास भी करते हैं.
Navratri 2020: नवरात्रि का त्योहार नजदीक है जिसे भारत में खूब उत्साह के साथ मनाया जाता है. हिन्दुओं का यह एक लोकप्रिय प्रिय पर्व है. इस साल नवरात्रि 17 अक्टूबर से शुरू होकर 25 अक्टूबर तक जारी रहेंगे. भारत में नवरात्रि का पर्व दो बार मनाया जाता है, पहला चैत्र नवरात्रि जो मार्च के महीने में आते हैं, दूसरा शरद नवरात्रि जो सितंबर या अक्टूबर के दौरान पड़ते हैं. नवरात्रि के दौरान देवी मां के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए पूरे सच्चे मन से उनकी अराधना करते हैं ताकि देवी मां की कृपा उनपर हमेशा बनी रहे हैं. कुछ लोग नवरात्रि के पूरे नौ दिन उपवास भी करते हैं. नवरात्रि के दौरान बिना लहसुन प्याज के बना भोजन खाते हैं, वहीं जो लोग व्रत का पालन करते हैं वे फल, दूध, दही, आलू, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, पनीर, ड्राई फ्रूट्स जैसी ही चीजों का सेवन करते हैं.
Navratri 2020: नवरात्रि व्रत के दौरान इस बार ट्राई करें ये तीन बेहतरीन स्नैक रेसिपीज
अक्सर व्रत में देखा गया है कि हमारे पास खाने के लिए बहुत ही सीमित चीजें होती हैं. कई लोग ऐसे भी हैं जो रोजाना कुट्टू की पूरी और आलू की सब्जी को ही खाकर काम चला लेते हैं. अगर आप चाहें तो व्रत के खाने में भी वैराइटी ला सकते हैं और बेहद ही दिलचस्प फूड आइटम तैयार कर सकते हैं. इसी बात को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए ऐसी ही कुछ व्रत रेसिपीज ढूंढ निकाली है जिन्हें आप इस बार नवरात्रि में ट्राई कर सकते हैं. इन रेसिपीज को यूट्यूबर शेफ पारुल ने अपने यूट्यूब चैनल कुक विद पारुल पर पोस्ट किया है. तो चलिए डालते हैं एक नजर इन रेसिपीज़ पर:
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
Navratri 2020: ट्राई करें इन नवरात्रि स्पेशल रेसिपीज को:
व्रत वाले पैनकेक
सोचिए जब नाम ही इतना बढिया है तो यह खाने में कितने मजेदार होंगे. इन्हें बनाने के लिए व्रत में खाई जाने वाली सामग्री जैसे आलू, मूंगफली, हरी मिर्च, राजगीरा आटा और हरी धनिये का इस्तेमाल किया गया है. यहां इस रेसिपी के वीडियो को देख आप स्टेप बाय स्टेप इसे बना सकते हैं.
चटनी वड़ा बॉल्स
इस डिश को भी खासतौर पर व्रत के लिए तैयार किया है. आलू, साबूदाना और कुछ हल्के मसालों के साथ आलू का एक मिश्रण तैयार किया जाता है और इसके बीच में चटनी भरकर इन्हें तैयार किया गया है. यहां देखें रेसिपी वीडियो.
नवरात्रि स्पेशल क्रिस्पी बाइट्स
यह एक बहुत लाजवाब स्नैक रेसिपी है, जिसे कुछ ही मिनटों में तैयार किया जाताह है. व्रत के दौरान भूख लगने पर इसे झटपट तैयार किया जा सकता है. रेसिपी वीडियो देखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं