विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2025

आज क्या बनाऊं: मीठा खाने के हैं शौकीन तो एक बार जरूर बनाएं मुरमुरा चिक्की, नोट करें रेसिपी

Murmura Chikki: सर्दियों के मौसम में आपको कई तरह की चिक्की खाने को मिल जाएगी. जिनमें से मूंगफली की चिक्की, राजगिरा की टिक्की, चना दाल की चिक्की आदि.

आज क्या बनाऊं: मीठा खाने के हैं शौकीन तो एक बार जरूर बनाएं मुरमुरा चिक्की, नोट करें रेसिपी
Murmura Chikki: मुरमुरा चिक्की कैसे बनाएं.

Murmura Chikki Recipe: ठंड के मौमस में चिक्की खाने का मजा ही अलग होता है. अगर आप भी चिक्की खाने के शौकीन हैं तो आप मुरमुरा चिक्की को ट्राई कर सकते हैं. मुरमुरा चिक्की स्वाद और सेहत से भरपूर है. सर्दियों के मौसम में आपको कई तरह की चिक्की खाने को मिल जाएगी. जिनमें से मूंगफली की चिक्की, राजगिरा की टिक्की, चना दाल की चिक्की आदि. चिक्की में गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है जो शरीर को अंदर से गर्म रखने में मददगार है क्योंकि, गुड़ की तासीर गर्म होती है. इसलिए इसे ठंड के मौसम में खाने की सलाह दी जाती है. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: खाने के स्वाद को बढ़ाने ही नहीं सेहत में भी कमाल है इस चीज से बनी चटनी, नोट करें रेसिपी 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं मुरमुरा चिक्की-  How To Make Murmura Chikki Recipe: 

सामग्री-

  • मुरमुरा
  • गुड़
  • घी
  • इलायची

विधि-

मुरमुरा की चिक्की बनाने के लिए सबसे पहले मुरमुरे को एक प्लेट में निकाल कर साफ कर लें. फिर गुड़ के भी छोटे-छोटे टुकड़े करके रख लें. अब एक कढ़ाही में हल्की आंच पर थोड़ा सा घी डालकर गर्म कर लें. इसमें मुरमुरे को डालकर कुरकुरा होने तक भून लें. जब मुरमुरे हल्के ब्राउन हो जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें. दोबारा कढ़ाही गैस पर रखें और घी डालकर गर्म कर लें. घी गर्म होने के बाद एक या दो इलायची और गुड़ के टुकड़े थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह से पका लें. इसके बाद, जब मिश्रण अच्छी तरह से पक जाए तो इसमें मुरमुरे डालकर थोड़ी देर के लिए पका लें. तब तक एक ट्रे में घी लगाकर रख लें ताकि मुरमुरे की चिक्की चिपके नहीं. मिश्रण को चम्मच की मदद से ट्रे में फैला लें और एक से दो घंटे के लिए रख दें. अब इसे चाकू की मदद से अपनी पसंद की शेप में काट लें और ठंडा होने के बाद सर्व करें.

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Murmura Chikki, Murmura Chikki Recipe, Murmura Chikki Recipe In Hindi, Murmura Lsddu, Chikki For Winters, Chikki Recipes, Chikki Recipes In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com