विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2025

ब्रश करने के बाद भी मुंह से आती है बदबू तो पी लें ये खास ड्रिंक, हर कोई पूछेगा मुंह से आती खुशबू का राज

Muh se Aane Aali Badbu ko kaise Roke: अक्सर ऐसा होता है कि मुंह से बदबू आना मुंह की साफ-सफाई से जुड़ी समस्या है, लेकिन कई बार इसकी वजह हमारे डाइजेस्टिव सिस्‍टम, लिवर के स्वास्थ्य और शरीर की अंदरूनी सफाई से भी हो सकता है. ऐसे में इस समस्या से राहत पाने के लिए आप कुछ देसी नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं.

ब्रश करने के बाद भी मुंह से आती है बदबू तो पी लें ये खास ड्रिंक, हर कोई पूछेगा मुंह से आती खुशबू का राज
How to Stop Bad Breath: मुंह से आने वाली बदबू को रोकने के देसी नुस्खे.

Muh Ki Smell Kaise Roke: क्या आपके साथ भी ऐसी परेशानी होती है कि ब्रश करने के बाद भी मुंह से बदबू आती है. फिर चाहे आप दोनों टाइम ब्रश कर रहे हों लेकिन इस समस्या को दूर नहीं कर पा रहे हैं. मुंह से बदबू आना एक ऐसी परेशानी है जो ना सिर्फ आपके कॉन्फिडेंट को लो कर सकती है बल्कि कई बार इसकी वजह से शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ सकता है. अक्सर ऐसा होता है कि मुंह से बदबू आना मुंह की साफ-सफाई से जुड़ी समस्या है, लेकिन कई बार इसकी वजह हमारे डाइजेस्टिव सिस्‍टम, लिवर के स्वास्थ्य और शरीर की अंदरूनी सफाई से भी हो सकता है. ऐसे में इस समस्या से राहत पाने के लिए आप कुछ देसी नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं. जो मुंह की बदबू से राहत दिलाने में मदद करेगा. आज हम आपको ऐसे ड्रिंक के बारे में बताएंगे जो डाइजेशन और लिवर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं जो हमारी सांसों को भी ताजा रखने में भी लाभदायी हो सकते हैं. 

मुंह की बदबू को रोकने के घरेलू उपाय ( Home remedies to prevent bad breath)

डायबिटीज के मरीज हैं तो इस तरह से खाएं आम, Blood Sugar रहेगा नॉर्मल

सौंफ की चाय

सौंफ को सदियों से माउथ फ्रेशनर के तौर पर जाना जाता है. इसका सेवन लोग खाने के बाद करते हैं. बता दें कि सौंफ की चाय भी आपके मुंह को तुरंत फ्रेश फील कराने में मदद कर सकती है. इसमें पाए जाने वाले तत्व ओरल बैक्टीरिया को दूर करने में मदद करते हैं जो मुंह से आने वाली बदबू का कारण बनते हैं. 

कैसे बनाएं सौंफ का चाय

सौंफ की चाय बनाने के लिए एक कप गर्म पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर इसे 5-10 मिनट के लिए उबाल लें. इसके बाद इसको छानकर पिएं. 

लहसुन - शहद की चाय

लहसुन और शहद की चाय के बारे में शायद आप पहली बार सुन रहे होंगे और ये आपको शायद थोड़ा अजीब भी लगे लेकिन यकीन मानिए यह मुंह से आने वाली बदबू को दूर करने में रामबाण साबित हो सकती है.  दरअसल लहसुन को जब उबाला जाता है तो इसमें पाए जाने वाले सल्फर हानिकारक माइक्रोब्स को मारता है जो बदबू का मुख्य कारण होता है. शहद के साथ इसका सेवन करने से डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर रखने मे मदद मिलती है. 

कैसे बनाएं 

इस चाय को बनाने के लिए एक कप पानी में 1-2 लहसुन को कुचली हुई कली को डालकर उबाल लें. अब इस पानी को ठंडा होने दें और फिर इसे छानकर निकालें और इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muh Se Aane Wali Badbu Ko Kaise Roke, Saunf Tea For Bad Breath, How To Get Rid Of Bad Breath Naturally, Bad Breath Causes And Remedies, Saunf Ki Chai Se Muh Ki Badbu Ka Ilaj, Muh Se Badbu Aane Ke Karan Aur Upay, Natural Mouth Freshener For Bad Breath, Ayurvedic Remedies For Bad Breath, How To Use Fennel Seeds For Fresh Breath, Muh Ki Badbu Ke Liye Home Remedies, Fennel Tea For Oral Hygiene, Mouth Odor Treatment In Hindi, Muh Ki Smell Kaise Dur Kare, Saans Ki Badbu Se Chutkara Kaise Payen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com