- हार्ट के लिए लाभदायक है मोसम्बी का सेवन करना
- मोसम्बी एक खट्टा फल है. जिसमें विटामिन सी पाया जाता है.
- मोसम्बी आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है.
Mosambi Juice Recipe: हम सभी जानते हैं कि खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं. सबसे कॉमन पोषक तत्व जो सामान्य संक्रमण और वायरस के खिलाफ शरीर की रक्षा करने में मदद करता है. संतरे का रस अच्छे स्वास्थ्य और बेहतरीन स्वाद के लिए सबसे पसंदीदा ड्रिंक माना जाता है, लेकिन संतरे पूरे साल उपलब्ध नहीं हो सकते हैं. मोसम्बी नारंगी का एक करीबी चचेरा भाई है जो उसी के समान मीठा और जायकेदार स्वाद और इम्यूनिटी को बढ़ाने वाले गुणों के समान मात्रा प्रदान करता है. यदि आपको प्लेन मोसम्बी जूस का स्वाद पसंद नहीं है, तो यहां पर एक अलग स्वाद के साथ मोसम्बी जूस रेसिपी है जो आपको जरूर पसंद आएंगी.
मोसम्बी जूस क्यों पीएं?
स्वीट लाइम अपने नाम के लिए सही है. यह मीठा और नींबू स्वाद जैसा है. यह नींबू एसीड और खट्टे स्वाद को कम करता है, और हल्के मीठेपन को एड करता है. जिससे यह एक फ्रेश फूड बन जाता है. क्योंकि यह कठिन बीजों से भरा हुआ है. और इसमें मोटा छिलका होता है, इसे खाना मुश्किल हो सकता है लेकिन जूस पीना मुश्किल नहीं है. मोसम्बी का जूस सिर्फ हमारी इम्यूनिटी के लिए ही बहुत अच्छा नहीं है, बल्कि इसमें हाई फाइबर होना त्वचा, आंखों और पूरे शारीरिक स्वास्थ्य के अलावा पाचन में भी मदद करता हैं. न्यूट्रिशनिस्ट डॉ अंजू सूद कहते हैं, मोसम्बी का जूस एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है जो खराब पदार्थों को बाहर निकालता है, और प्रदूषण और स्ट्रेस के खतरे से बचाने का काम करता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Home Remedies For Dark Spots: चेहरे के काले दाग धब्बे हटाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे!
मोसम्बी में विटामिन सी पाया जाता है.मोसम्बी अनार जूस रेसिपी बनाने की सामग्रीः
मोसम्बी के स्वाद को मुट्ठी भर मीठे और खट्टे अनार के बीजों के साथ बढ़ाया जा सकता है. और पुदीने की पत्तियां इस ड्रिंक को पीने में फ्रेशनेस लाने का काम करती हैं.
दो लोगों के लिए मोसम्बी जूस कैसे बनाएं?
मोसम्बी जूस बनाने की सामग्रीः
6 मोसम्बी
1 कप अनार
1 बड़ा चम्मच पुदीना
2 चम्मच चीनी या ग्लूकोज या ब्राउन शुगर (वैकल्पिक)
मोसम्बी जूस बनाने की विधिः
1 - मोसम्बी को छीलकर उनके बीज निकाल लें.
2 - मोसम्बी का रस, अनार के बीज, पुदीने की पत्तियां और चीनी (वैकल्पिक) ब्लेंड करें.
3 - मोसम्बी से फाइबर निकालने के लिए एक छलनी के माध्यम से रस छाने.
4 - कुछ पुदीने की पत्तियों के साथ रस को ऊपर से डालें और सर्व करें.
यदि आप जूस को मीठा नहीं बनाना चाहते हैं, तो आप इसमें चीनी की जगह काले नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं. हेल्थ के लिहाज से बहुत फायदेमंद है. मोसम्बी का इस्तेमाल करना.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Home Remedies: सफेद बालों की समस्या से निजात पाने के लिए अपनाएं ये 4 घरेलू नुस्खे!
High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर में रामबाण की तरह हैं ये 6 फूड्स का सेवन करना
Indian Cooking Tips: अपनी डाइट में पालक को इन 5 तरीको से कर सकते हैं शामिल
Corn Silk Diet Benefits: कॉर्न सिल्क के ये 7 फायदे जिन्हे जानकर हैरान हो जाएंगे!
Stress Relief Foods: स्ट्रेस को कम करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 6 फूड्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं