विज्ञापन

वर्ल्ड कप जीत का एक हफ्ता पूरा, क्या कर रहे हैं टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर

T20 World Cup 2026 Winners: सैमसन ने बाद में कहा,"सफलता तभी बेहतर लगती है जब उसे उन लोगों के साथ साझा किया जाए, जिन्होंने शुरुआत देखी हो." "मैंने पूरे केरल की यात्रा की ताकि उन साथियों और दोस्तों से मिल सकूं, जो इस अद्भुत सफर का हिस्सा रहे हैं."

वर्ल्ड कप जीत का एक हफ्ता पूरा, क्या कर रहे हैं टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर
Seven Days After Winning World Cup Where Are Indian Champions

T20 World Cup 2026: अहमदाबाद में बीते रविवार को भारतीय टीम वर्ल्ड चैंपियन बनी थी. इस जीत का जश्न पूरी रात चला था, लेकिन अगली सुबह सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे अपने घरों की ओर चल दिए. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन लगभग पूरे केरल में घूमे. 404 किलोमीटर की ड्राइव की. रास्ते में एक चाय की दुकान पर कुछ पल के लिए रूके जरूर. संजू सैमसन बिना किसी शोर-शराबे के चुपचाप कोझिकोड में दाख़िल हुए. इससे एक दिन पहले ही वो केरल पहुंच चुके थे. गुरुवार की शाम, वे कोयिलांडी के अनाकुलम में अपने दोस्त और केरल टीम के साथी रोहन कुन्नुम्मल के घर के बाहर अचानक पहुंचे, बिना बताए. रोहन के परिवार ने दरवाज़ा खोला तो सामने एक विश्व विजेता खिलाड़ी खड़ा था.

Latest and Breaking News on NDTV

सैमसन मुश्किल से आधा घंटा रुके. लेकिन उस छोटे से दौरे में सालों की दोस्ती छिपी थी. दोनों ने केरल के लिए साथ में ओपनिंग की है — जिसमें, सबसे यादगार पारी पिछले नवंबर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ओडिशा के खिलाफ आई. जब इस जोड़ी ने मिलकर नाबाद 177 रन जोड़े. जब सैमसन भारतीय टीम में पहुंचे, तब रोहन ने केरल की कप्तानी संभाली.

सैमसन ने बाद में कहा,"सफलता तभी बेहतर लगती है जब उसे उन लोगों के साथ साझा किया जाए, जिन्होंने शुरुआत देखी हो." "मैंने पूरे केरल की यात्रा की ताकि उन साथियों और दोस्तों से मिल सकूं, जो इस अद्भुत सफर का हिस्सा रहे हैं."  केरल जल्द ही उन्हें औपचारिक रूप से सम्मानित करेगा. केरल क्रिकेट एसोसिएशन सोमवार को अपने नए स्टेडियम के उद्घाटन के दौरान उनका सम्मान करने की योजना बना रही है. लेकिन सैमसन का अपना जश्न तो पहले ही हो चुका था — पुराने दोस्तों के साथ, एक शाम.

Latest and Breaking News on NDTV

अगर सैमसन ने सड़क का सफर चुना तो अक्षर पटेल ने डिनर टेबल. गुजरात में अपने घर लौटकर, ऑलराउंडर ने जश्न को बिल्कुल पारिवारिक रखा — माता-पिता, रिश्तेदार, पत्नी और फाइनल का एक खास दर्शक, उनका छोटा बेटा हक्ष. यह पहली बार था जब हक्ष ने स्टेडियम में अक्षर को खेलते हुए देखा था. अहमदाबाद की उस रात की याद अब अक्षर के लिए वो पल बन चुकी है जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे.

अक्षर ने कहा,"हक्ष ने पहली बार मेरा मैच देखा. और मैंने उसके लिए जीता. वह पल कभी नहीं भूला जा सकता." जश्न एक सादा पारिवारिक डिनर के साथ जारी रहा — ऐसा डिनर जिसमें क्रिकेट की पुरानी बातें दोबारा सुनाई जाती हैं और टूर्नामेंट की भावनाएं धीरे-धीरे दिल में उतरती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

इधर वडोदरा में, हार्दिक पांड्या के लौटने का इंतज़ार अब भी जारी है. उनके बचपन के कोच जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होंने सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल गर्व और घबराहट के मिले-जुले भावों के साथ देखे. हार्दिक अभी घर नहीं लौटे हैं; वे मुंबई में ही अपनी मां और भाई क्रुणाल के साथ जश्न मना रहे हैं. लेकिन वडोदरा में जश्न तो फिर भी हो ही गया. सिंह के युवा छात्रों ने हनुमान मंदिर जाकर प्रार्थना की — एक वादा कि एक दिन हार्दिक खुद यह ट्रॉफी उस शहर में लेकर आएंगे जिसने उन्हें गढ़ा है.

जहां कुछ खिलाड़ी घर लौटे, वहीं अभिषेक शर्मा सीधे पहाड़ों की ओर निकल पड़े. एक फ़िल्मी अंदाज़ में, वे सफेद कुर्ता पहनकर हेलीकॉप्टर से उतरते हुए वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे — अपने करीबी दोस्तों के छोटे से ग्रुप के साथ. न कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस, न कोई भाषण. बस माता के दर्शन. 

वहीं मुंबई में जसप्रीत बुमराह की सप्ताह भी उतना ही शांत रहा. विश्व कप की भागदौड़ के बाद, उन्होंने पत्नी संजना और बेटे अंगद के साथ थोड़ा समय बिताने का फैसला लिया. दोनों ने साथ में एक ऐड शूट भी पूरा कर लिया, जो आईपीएल सीज़न के दौरान दिखेगा. 

ईशान किशन के लिए, रास्ता वापस पटना की ओर जाता है. ईशान वर्ल्ड कप में संजू सैमसन के बाद भारत के लिए दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. किशन का बीते दिनों एक वीडियो भी आया था, जिसमें वो अपने एक रिश्तेदार की छत पर आए थे और शाहरुख के अंदाज में फैंस का अभिवादन स्वीकार किया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: @AyushCricket32/x

इस हफ्ते उन्होंने जयपुर की मॉडल अदिति, जो उनकी गर्लफ्रेंड हैं, उनके साथ कुछ पल बिताया. अदिति को वर्ल्ड कप के दौरान अहमदाबाद में टीम के साथ उनका हौसला बढ़ाते और जश्न मनाते देखा गया था.

अगर किसी ने ट्रॉफी के रोमांस को समझा, तो वह सूर्यकुमार यादव थे. फाइनल के अगले दिन सुबह, जब अहमदाबाद ने रात भर ट्रॉफी का जश्न मनाया, सूर्या वर्ल्ड कप ट्रॉफी को शहर की एक पुरानी बावड़ी पर ले गए. वहां, शाम की ढलती रोशनी में, उन्होंने इसके साथ तस्वीरें खिंचवाईं. 

एक दिन बाद वह मुंबई वापस आ गए, चेंबूर के गोदरेज स्काई टेरेस में अपने घर पर. उनका ज़्यादातर समय आस-पड़ोस के मंदिरों में घूमने में बीता, और यह तीर्थयात्रा मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में कोच गौतम गंभीर और ICC चेयरमैन जय शाह के साथ खत्म हुई. 

Latest and Breaking News on NDTV

हालांकि, अब सभी खिलाड़ियों अलग-अलग सफ़र करेंगे, लेकिन उनकी मंज़िल एक ही होगी- दिल्ली. क्योंकि आज रात पूरी टीम फिर से इकट्ठा होगी - BCCI की शानदार नमन अवॉर्ड सेरेमनी में.  आज रात, वर्ल्ड कप विनर फिर से एक साथ आ रहे हैं और इसके बाद सभी खिलाड़ी आईपीएल की तैयारियों में जुटने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: 'ICC से बड़ा नहीं कोई देश...' जय शाह ने पहली बार पाकिस्तान-बांग्लादेश ड्रामे पर तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें: 'भारत के डीएनए में ट्रॉफी जीतना, पाकिस्तान में...' पूर्व PAK दिग्गज ने अपनी ही टीम पर बोला हमला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com